Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 22, 2025, 01:01 PM (IST)
OpenAI ने ChatGPT Atlas ब्राउजर को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह AI पावर्ड ब्राउजर है। इसे खासतौर पर रोजमर्रा के काम को सरलता से पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Ask ChatGPT स्लाइडरबार और इन-लाइन एडिट जैसे फीचर मिलते हैं, जिससे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा और वेब यूज करने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। वहीं, इसके आने से अब Perplexity और गूगल क्रोम (Google Chrome) जैसे ब्राउजर्स को कड़ी टक्कर मिलेगी। और पढें: OpenAI ने पेश किया ChatGPT 5.5 Instant, मिलेंगे ये सब फीचर्स
ChatGPT Atlas वेब पेज पर मौजूद जानकारी को समराइज करने में सक्षम है। इस ब्राउजर में बिना टैब बदले और टेक्स्ट कॉपी किए सवाल पूछे जा सकते हैं। यह इतना एडवांस है कि स्क्रीन पर उपलब्ध जानकारी को समझकर उससे जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। वहीं, इस ब्राउजर में ChatGPT Memory को भी शामिल किया गया है, जो पिछले ब्राउजिंग कंटेंट को एनालाइज करके अब के कंटेंट को बेहतर तरीके से पेश करता है। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स
ब्राउजर के टॉप फीचर्स की बात करें, तो इसमें Agent Mode दिया गया है। यह चैटजीपीटी को डायरेक्ट कार्य करने की अनुमति देता है। इसके प्लेटफॉर्म में होने से कमंड देकर इवेंट प्लान करने से लेकर ऑफिस वर्क फ्लो तक को मैनेज किया जा सकता है। फिलहाल, यह फीचर प्लस, प्रो और बिजनेस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। और पढें: OpenAI GPT-5.5: ये मॉडल क्यों खास है, बकी AI Tools से कैसे बेहतर है और क्या है कीमत, जानें सब कुछ
इस ब्राउजर में Unified Start Page दिया गया है। यह एक नया टैब है, जो एंट्री प्वाइंट की तरह है। यहां से आप ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, ChatGPT Sidebar भी मिलता है। इससे AI फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है।
इस ब्राउजर में पर्सनलाइज्ड सजेशन और नेचुरल कमांड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें Parental कंट्रोल भी मिलता है। इसके साथ पर्सनल डेटा को सिक्योर रखने के लिए भी फीचर्स दिए गए हैं।
ChatGPT Atlas ब्राउजर को अभी सिर्फ मैक (Mac) पर उपलब्ध है। इस ब्राउजर का इस्तेमाल मुफ्त में किया जा सकता है। हालांकि, एजेंट मोड का इस्तेमाल प्रो और प्लस यूजर्स की कर पाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका सपोर्ट आने वाले दिनों में विंडोज, एंड्रॉइड और ios यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।