Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 08, 2025, 08:54 PM (IST)
OnePlus Pad Go 2 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। यह टैब भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है, जिस दिन कंपनी मार्केट में OnePlus 15R को पेश करने वाली है। OnePlus Pad Go 2 टैब OnePlus Pad Go का सक्सेसर होने वाला है, जिसे कंपनी ने साल 2023 में लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि नया टैब खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए पेश किया जा सकता है। कंपनी ने टैब के कई फीचर्स भी रिवील कर दिए है। वहीं, अब सेल डेट की भी जानकारी सामने आ चुकी है। और पढें: OxygenOS 17 को लेकर लीक में हुआ बड़ा खुलासा, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स
OnePlus Pad Go 2 की सेल भारत में लॉन्च के 1 दिन बाद यानी 18 दिसंबर को शुरू की जाने वाली है। जैसे कि हमने बताया कंपनी इस टैब को 17 दिसंबर को OnePlus 15R के साथ लॉन्च करने वाली है। साथ ही टैब के कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
स्पेक्स की बात करें, तो यह टैब 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इस डिस्प्ले में 900 Nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें Dolby Visio का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर से लैस होने वाला है। कई लिस्टिंग के मुताबिक, कंपनी इस टैब को 8GB RAM के साथ पेश कर सकती है। साथ ही यह फोन Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा। और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें
कंपनी टैब के साथ stylus सपोर्ट भी देने वाली है। इसके साथ ही 10,050mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 10 मिनट चार्ज पर यह टैब आधे दिन की यूसेज प्रोवाइड करता है। सिंगल चार्ज पर टैब 15 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक प्रोवाइड करता है। डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।