comscore

OnePlus Pad 3 से उठा पर्दा, 13.2 इंच स्क्रीन के साथ मिली जंबो बैटरी

OnePlus Pad 3 को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। यह टैब 13.2 इंच बड़े डिस्प्ले और 12140mAh जंबो बैटरी के साथ आया है। यहां जानें सभी फीचर्स।

Edited by Manisha |Published: Jun 05, 2025, 01:36 PM (IST)

OnePlus Pad 3 को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। यह टैब OnePlus Pad 2 का अपग्रेड वर्जन है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 13.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब प्रीमियम Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है। टैब में 16GB RAM व 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। टैब में 13MP का बैक कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी ने फिलहाल इस टैब को भारतीय मार्केट में सभी फीचर्स के साथ पेश किया है। हालांकि, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी अभी रिवील नहीं की गई है। news और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट

OnePlus Pad 3 specifications

फीचर्स की बात करें, तो OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच का LTPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। वहीं, रेजलूशन 3392 x 2400 पिक्सल है। डिस्प्ले में 900 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने टैब में 16GB RAM व 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। news और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस के टैब में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो कि 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसके साथ इसमें EIS सपोर्ट मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए टैब में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। टैब की बैटरी 12,140mAh की है। यह टैब कई AI फीचर्स से लैस है, जिसमें Document summarisation, translation, Circle to Search, Gemini shortcut और Multitasking suggestions आदि शामिल है। टैब का डायमेंशन 289.61 x 209.66 x 5.97 mm और भार 675 ग्राम है। टैब में stylus व कीबोर्ड सपोर्ट मौजूद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

OnePlus Pad 3 price in India and availability

कंपनी ने फिलहाल OnePlus Pad 3 की भारतीय कीमत रिवील नहीं की है। हालांकि, यह टैब भारत में सिंगल Frosted Silver कलर ऑप्शन में आता है।