Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 19, 2025, 01:09 PM (IST)
OnePlus Bullets Wireless Z3 कंपनी के लेटेस्ट वायरेस नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। यह 2022 में लॉन्च हुए Bullets Z2 के ही अपग्रेड वर्जन है। इन ईयरफोन्स को खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कि TWS बड्स को खरीदना नहीं चाहते। फीचर्स की बात करें, तो इन ईयरफोन्स में 12.4mm Dynamic Bass Drivers मिलते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: OxygenOS 17 को लेकर लीक में हुआ बड़ा खुलासा, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स
कीमत की बात करें, तो OnePlus Bullets Wireless Z3 को कंपनी ने 1699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 24 जून से भारत में शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इन ईयरफोन्स में Mambo Midnight और Samba Sunset कलर ऑप्शन को पेश किया है। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
फीचर्स की बात करें, तो OnePlus Bullets Wireless Z3 में 12.4mm Dynamic Bass ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसके साथ 3D Spatial Audio सपोर्ट मौजूद है। इनमें AAC और SBC codecs का सपोर्ट मौजूद है, जिसके जरिए सभी डिवाइस पर आपको अच्छी ऑडियो क्वालिटी प्राप्त होगी। इन ईयरफोन्स का डिजाइन 2022 में लॉन्च हुए Bullets Wireless Z2 जैसा ही है। हालांकि, इसका वजह 26 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह ईयरफोन्स काफी लाइटवेट हैं और यह यूजर्स को ट्रैवलिंग, वर्कआउट व कॉल्स के दौरान काफी कंफर्ट प्रोवाइड करेंगे। और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें
Bullets Wireless Z3 में शानदार बैटरी मिलती है। कंपनी ने इनमें 220mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर 36 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। वहीं, यह ईयरफोन्स 10 मिनट की चार्जिंग पर 27 घंटे तक का प्लेबैक प्रोवाइड करते हैं। कंपी ने इनमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट दिया है। यह ईयरफोन 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्शन प्रोवाइड करते हैं। साथ ही इसमें Google Fast Pair सपोर्ट दिया है।