comscore

Meta और Oakley ने साथ मिलकर लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लासेस, जानें कीमत और फीचर्स

Meta-Oakley ने साथ मिलकर Oakley Meta HSTN स्मार्ट ग्लासेस को पेश किया है। इसमें ब्लूटूथ स्पीकर से लेकर AI तक मिलता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 21, 2025, 03:16 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Meta ने पॉपुलर स्पोर्ट्स-लाइफस्टाइल ब्रांड Oakley के साथ मिलकर Oakley Meta HSTN स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च कर दिया है। इस ग्लासेस को स्पोर्टी लुक दिया गया है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए ग्लासेस में AI का सपोर्ट मिलता है। फोटो कैप्चर करने के लिए 3के कैमरा दिया गया है। गाने और पॉडकास्ट सुनने के लिए स्पीकर मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट ग्लासेस में टच व वॉइस कंट्रोल की सुविधा दी गई है। news और पढें: मरने के बाद भी जिंदा रहेगा आपका Facebook और Instagram? Meta ला सकता है ऐसी AI ट्रक्नोलॉजी

Oakley Meta HSTN के स्पेसिफिकेशन

मेटा का नया Oakley Meta HSTN स्मार्ट ग्लासेस Android 10 और iOS 15.2 से ऊपर के वर्जन पर काम करता है। इस ग्लास में फोटो क्लिक करने और वीडियो कैप्चर करने के लिए 3के कैमरा दिया गया है, जिसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसमें LED लाइट भी लगी है। news और पढें: Instagram जल्द लॉन्च कर सकता है AI फेस स्वैप फीचर, लीक में हुआ खुलासा

नए स्मार्ट ग्लासेस में कॉलिंग से लेकर म्यूजिक सुनने तक के लिए ओपन-ईयर डायरेक्शन ब्लूटूथ स्पीकर दिए गए हैं। इसमें Meta AI का भी सपोर्ट मिलता है, जिसका उपयोग केवल ‘Hey Meta’ कमांड देकर किया जा सकता है। news और पढें: Facebook ने लॉन्च किया कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

बैटरी

कंपनी के मुताबिक, नए स्मार्ट ग्लासेस की बैटरी फुल चार्ज में ज्यादा यूसेज के साथ 8 घंटे, ऑडियो के साथ 5 घंटे और स्टैंड-बाय मोड में 19 घंटे चलती है। इसकी बैटरी 22 मिनट में 50 प्रतिशत और 45 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसको IPX4 की रेटिंग भी मिली है। यानी कि यह डस्ट, वॉटर और स्वेट प्रूफ है।

स्मार्ट ग्लासेस की कीमत

Oakley Meta HSTN के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर यानी करीब 34,560 रुपये तय की गई है। इसका लिमिटेड-एडिशन मॉडल 499 डॉलर (करीब 43,220 रुपये) में मिल रहा है। यह अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, फ्रांस, इटली, स्पेन, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

भारत में कब होगा लॉन्च

मेटा के लेटेस्ट स्मार्ट ग्लासेस को इस साल के अंत तक भारत के साथ-साथ मेक्सिको और यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में लॉन्च किया जाएगा।