Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 05, 2025, 05:53 PM (IST)
Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी 1 जुलाई को अपना नेक्सट जनरेशन फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने जा रही है। इसी के साथ अब कंपनी ने नई प्रोडक्ट कैटेगरी का भी ऐलान कर दिया है। स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी Over-ear हेडफोन कैटेगरी में नया प्रोडक्ट लेकर आने वाली है। इस प्रोडक्ट का नाम Nothing Headphone 1 है। आज कंपनी ने Nothing Headphone 1 की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
Nothing ने प्रेस रिलीज के जरिए Nothing Headphone 1 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह हेडफोन 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है। जी हां, इसी दिन कंपनी Nothing Phone 3 को लॉन्च करने जा रही है। इसकी सेल भी Flipkart पर उपलब्ध होगी। और पढें: Nothing Phone 4b की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Nothing Phone 4a से होगा सस्ता!
Come to Play. Phone (3). 1 July, 10:30PM IST. pic.twitter.com/jCUIuE0cfu
और पढें: नहीं है फुल पेमेंट करने का बजट, न हो परेशान, 1500 से कम महीना देकर खरीद लें तगड़े फीचर वाले टॉप-5 फोन
— Nothing India (@nothingindia) June 3, 2025
कंपनी Nothing ब्रांड्स के तहत कई Truly wireless stereo (TWS) ईयरफोन्स लेकर आ चुकी है। वहीं, अब Over-ear हेडफोन को लेकर आया जा रहा है। फिलहाल, कंपनी ने इस हेडफोन के फीचर्स से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी रिवील नहीं की है।
-6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले
-Snapdragon 8 Elite या MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-5000mAh बैटरी
लीक फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके साथ कंपनी 3000 Nits तक की ब्राइटनेस फोन में दे सकती है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite या MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
फिलहाल, कंपनी ने फोन व हेडफोन के फीचर्स से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी रिवील नहीं की है। 1 जुलाई रात 10.30 Nothing का लॉन्च इवेंट शुरू होगा। इसके साथ ही फोन व हेडफोन के सभी फीचर्स व कीमत रिवील की जाएगी।