Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 14, 2025, 01:06 PM (IST)
Noise Master Buds Max हेडफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। यह ओवर-द-एयर हेडफोन Bose साउंड और Active noise cancellation (ANC) सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इनमें 40mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनमें आपको 40 dB तक नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह हेडफोन 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्टिविटी प्रोवाइड करते हैं। साथ ही यह सिंगल चार्ज पर 60 मिनट तक चलते हैं। आइए जानते हैं इन हेडफोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Best Women's Day Gift ideas: 1000 से कम के टेक गिफ्ट्स, महिला दिवस गिफ्ट्स के लिए रहेंगे बेस्ट
कंपनी ने Noise Master Buds Max को 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि, अभी लॉन्च ऑफर के तहत इसे आप महज 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। उपलब्धता की बात करें, तो इस हेडफोन को आप Gonoise.com, Amazon, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales के जरिए खरीद सकते हैं। इस हेडफोन में कंपनी ने Onyx, Titanium और Silver कलर ऑप्शन पेश किए हैं। और पढें: Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Buds 4 और 4 Pro, हेड जेस्चर और एडाप्टिव ANC के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, कीमत बस इतनी
फीचर्स की बात करें, तो Noise Master Buds Max हेडफोन में कंपनी ने Bose की साझेदारी में साउंड प्रोवाइड किया है। इसमें आपको 40mm ड्राइवर्स मिलते हैं। कंपनी ने इनमें Active Noise Cancellation सपोर्ट मिलता है, जो कि 40 dB तक के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी मौजूद है। क्लियर कॉलिंग के लिए कंपनी ने इन हेडफोन्स में 5 माइक दिए हैं, जिसके साथ Environmental Noise Cancellation (ENC) का सपोर्ट मिलता है। और पढें: Noise Airwave Max 6 हेडफोन भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 120 घंटे तक सुन सकेंगे म्यूजिक
कनेक्टिविटी के लिए इनमें 10 मीटर तक की रेंज मिलती है। साथ ही यह सिंगल चार्ज पर 60 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करता है। इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन महज 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं। साथ ही 10 मिनट की चार्जिंग पर इनका इस्तेमाल 10 मिनट तक किया जा सकता है। अगर आप अपने लिए नया हेडफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह हेडफोन आपके लिए परफेक्ट साबित होगा।