comscore

New Year 2026: Google ने नए साल की खुशी में बनाया स्पेशल रंग-बिरंगा डूडल

New Year 2026: Google ने नए साल को ध्यान में रखकर स्पेशल गूगल डूडल बनाया है, जिसे न्यू ईयर पार्टी थीम दी गई है। इसमें एनलिमिटेड ट्रांजिशन इफेक्ट और डेकोरेटिव आइटम्स देखने को मिलते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 31, 2025, 10:11 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

New Year 2026: दिग्गज टेक जाइंट गूगल ने नए साल के स्वागत में खास डूडल बनाया है। यह गूगल के होमपेज पर लाइव है। इसे न्यू ईयर पार्टी ईव की थीम दी गई है। इस पर 2026 लिखा है और नीचे की तरफ कैंडी लगी है। आसपास पार्टी पॉपर भी लगे हैं। इसके साथ डूडल में चमकदार डेकोरेशन देखने को मिलती है। news और पढें: Google सर्च से अब अश्लील कॉन्टेंट हटाना हुआ आसान, आ गया नया टूल, ऐसे करें इस्तेमाल

Google Doodle

गूगल के इस डूडल का नाम New Year’s Eve 2025 है। यह एक एनिमेटेड डूडल है। यह 2025 और 2026 को समर्पित है। इसमें पुराने साल से नए साल में जाने वाले ट्रांजिशन को दर्शाया गया है। इसके साथ डूडल में एनिमेटेड टॉफी, कलरफुल गुब्बारें और पॉपर का भी हैं, जो दिखने में बहुत सुंदर लग रहे हैं। इससे पार्टी की फील मिल रही है। news और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा

कंपनी का मानना है कि इस स्पेशल डूडल को सभी यूजर्स के लिए लाया गया है। यह नए साल का स्वागत करता है। इसे दुनियाभर के यूजर्स के लिए लाइव है। इसे शेयर करके दोस्तों व परिवार के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी जा सकती हैं। news और पढें: Google Pixel 10a की प्री-बुकिंग इस दिन होगी शुरू, Flipkart लिस्टिंग हुई Live

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने पहली बार नए साल के जश्न को ध्यान में रखकर डूडल नहीं बनाया है। इससे पहले भी कंपनी डूडल बना चुकी हैं। इनके जरिए एक साथ लोगों को न्यू ईयर विश किया है।

इस महीने लॉन्च किया यह प्लान

आखिर में बताते चलें कि गूगल ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय यूजर्स के लिए AI Plus प्लान को लॉन्च किया था। इस प्लान के जरिए कंपनी के एडवांस मॉडल और फीचर का उपयोग किया जा सकता है। इनके जरिए क्रिएटिव वर्क भी आसानी से किए जा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस प्लान की कीमत 399 रुपये है। इसे 6 महीने के लिए 199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे लेने वाले यूजर्स को जेमिनी 3 प्रो के साथ-साथ वीडियो जेनरेशन व फ्लो जैसे क्रिएटिव टूल का एक्सेस दिया जाएगा।