Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 07, 2025, 04:02 PM (IST)
Exporters India
Motorola भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। अब कंपनी अपनी मेन स्ट्रीमलाइन से अलग हटकर नया लैपटॉप लाने की तैयारी कर रही है, जिसका टीजर जारी किया गया है। इसमें नए लोगो के साथ लैपटॉप की झलक देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल टीजर से अपकमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन, लॉन्चिंग या फिर कीमत से जुड़ा कोई अपडेट नहीं मिला है। और पढें: Motorola Edge 70 Fusion के रेंडर्स लीक, लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने!
मोटोरोला की ओर से जारी टीजर इमेज को देखें, तो इसमें Batwing लोगो और स्लीक लैपटॉप आउटलाइन दिखाई दे रही है। साथ ही, A BOLD NEW WORLD OF LAPTOPS. UNVEILING SOON’ को भी टैग किया गया है। इससे हिंट मिल रहा है कि कई लैपटॉप मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इनके आने से आसुस और एचपी जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: Motorola Razr 70 का ग्लोबल लॉन्च होगा जल्द, TDRA सर्टिफिकेशन से मिला बड़ा संकेत
कंपनी ने अभी तक लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन टीजर से मिली जानकारी से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि लैपटॉप में नए और यूनीक फीचर्स के साथ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। और पढें: Motorola Razr 60 फ्लिप फोन खरीदने का बेस्ट टाइम, 2500 तक गिरी कीमत, अभी लपकें धांसू डील
मोटोरोला का टीजर इस समय Flipkart पर लिस्ट है। इससे कंफर्म हो गया है कि लैपटॉप की बिक्री Flipkart से की जाएगी। फिलहाल, लैपटॉप के नाम, लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।
आपको बताते चलें कि मोटोरोला ने कुछ दिन पहले मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन को भारतीय बाजार में उतारा था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 12GB तक रैम दी गई है।
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i लगाया गया है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का बैक और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है।