Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 03, 2023, 08:59 PM (IST)
टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने Windows 11 का इंसाइडर प्रीव्यू वर्जन रिलीज किया है। इसके तहत यूजर्स को क्विक सेटिंग में वॉल्यूम मिक्सर ऑप्शन मिलेगा, जिसके जरिए यूजर वॉल्यूम को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने विंडोज 11 के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को टास्कबार में AI बेस्ड Bing सर्च इंजन मिला। और पढें: 45,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 दमदार Windows 11 Laptop, स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए बेस्ट
आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने क्विक सेटिंग को अपडेट कर नया वॉल्यूम मिक्सर फीचर जोड़ा है, जो टास्कबार में मौजूद है। यहां से यूजर्स अब आसानी से वॉल्यूम को एडजस्ट करने के साथ ऑडियो आउटपुट को मैनेज कर सकेंगे। वहीं, सर्च बार को भी इंप्रूव्ड किया गया है। और पढें: Ryzen AI 7 450 प्रोसेसर और 72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ LG का ये खास लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स
कंपनी ने कहा कि हमने क्विक सेटिंग को अपडेट करने के साथ यूजर्स के लिए नया शॉर्टकट WIN + CTRL + V जोड़ा है। यह शॉर्टकट यूजर्स के बहुत काम आएगा। इससे यूजर्स को वॉल्यूम पर पूरा कंट्रोल मिलेगा।
कंपनी ने आगे कहा कि इस बदलाव के साथ अब यूजर्स अपने पसंदीदा ऐप्स को बेहतर ढंग से मैनेज पाएंगे और कम क्लिक के साथ अपने ऑडियो अनुभव को बेहतर बना सकेंगे। इसके अलावा, इन-ऐप कमांड हेल्प पेज को भी अपडेट किया गया है।
अपडेशन के तहत यूके, भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं को सपोर्ट करने के लिए वॉइस असिस्टेंट का विस्तार किया गया है। साथ ही, टच की-बोर्ड सेटिंग में भी सुधार किया गया है।
आपको याद दिला दें कि टेक्नोलॉजी जाइंट माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने Azure Operator Nexus क्लाउड प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया था। इस क्लाउड सर्विस के माध्यम से कंपनियां अपनी सेवाओं को इंप्रूव्ड करने के साथ वर्कलोड को आसानी मैनेज कर सकती हैं। इससे कंपनियों के खर्चों में भी कमी आएगी। इसका इस्तेमाल AT&T कर रही है। इसके अलावा, Azure Operator Voicemail सेवा को भी रिलीज किया गया।