comscore

Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव! हटा दिया जाएगा ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ

जब भी कंप्यूटर अचानक क्रैश होता था, तो एक नीली स्क्रीन सामने आ जाती थी, जिसे सभी "ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ" के नाम से जानते हैं। अब Microsoft इस पुरानी और डराने वाली स्क्रीन को हटाकर एक नई ब्लैक स्क्रीन लाने जा रहा है, जो साफ-सुथरी और समझने में आसान होगी।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 27, 2025, 06:40 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Microsoft अब Windows 11 में मशहूर “ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ” (BSOD) को हटाने जा रहा है। इस स्क्रीन को तब देखा जाता है जब सिस्टम क्रैश हो जाता है या कोई गंभीर तकनीकी समस्या आती है। अब इसकी जगह एक नई ब्लैक कलर की स्क्रीन दी जाएगी, जो देखने में काफी साधारण होगी और पहले जैसी डरावनी नहीं लगेगी। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, यह नई ब्लैक स्क्रीन यूजर्स को ज्यादा साफ जानकारी देगी कि कंप्यूटर में क्या गड़बड़ी हुई है, जिससे IT एक्सपर्ट जल्दी से सिस्टम की दिक्कत को पकड़ सकें। news और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान

ब्लैक स्क्रीन में क्या नया होगा?

नई स्क्रीन पुराने डिजाइन से बिल्कुल अलग होगी। इसमें पहले की तरह बड़ी frown emoji नहीं होगी। इसकी जगह एक सिंपल मैसेज होगा जिसमें बताया जाएगा कि कंप्यूटर में कोई Error आया है और अब उसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। साथ ही एक प्रतिशत (%) भी दिखेगा जो यह बताएगा कि क्रैश की जानकारी कितनी इकट्ठा हो चुकी है। यह डिजाइन मार्च में टेस्टर्स के लिए जारी की गई ग्रीन स्क्रीन जैसी होगी, जो Windows Update स्क्रीन से मिलती-जुलती है। news और पढें: Windows 11 यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Outlook क्रैश समस्या के लिए Microsoft ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट

ज्यादा जानकारी के साथ आएगी स्क्रीन

नई ब्लैक स्क्रीन सिर्फ दिखने में नई नहीं होगी, बल्कि इसमें ज्यादा टेक्निकल जानकारी भी मिलेगी। स्क्रीन पर “स्टॉप कोड” (Stop Code) दिखेगा, जिसे देखकर IT एडमिन ये समझ सकेंगे कि सिस्टम में कौन-सी फाइल या ड्राइवर फेल हुआ है। इससे सिस्टम रिपेयर करना आसान होगा और यूजर्स को बार-बार रीस्टार्ट की परेशानी से राहत मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब आएगी ये नई ब्लैक स्क्रीन?

Microsoft के वाइस प्रेसिडेंट David Weston ने बताया कि यह बदलाव अगस्त या सितंबर से पहले Windows 11 यूजर्स को मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही एक नया “Quick Machine Recovery” फीचर भी आएगा, जिससे क्रैश के बाद सिस्टम को जल्दी से दोबारा ठीक किया जा सकेगा। बता दें Microsoft पहले 2021 में भी ब्लैक स्क्रीन का टेस्ट कर चुका है लेकिन अब इसे पूरी तरह लागू करने जा रहा है। पिछले साल हुई एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, जिसमें लाखों कंप्यूटर अनबूटेबल हो गए थे, उसी के बाद Microsoft ने यह फैसला लिया है कि BSOD को नया और बेहतर रूप दिया जाए।