Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 22, 2023, 07:38 PM (IST)
Microsoft ने हाल ही में अपने सर्च टूल Bing को AI से लैस ChatGPT टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया था। इसके जरिए यूजर्स बिंज से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। हालांकि, पिछले हफ्ते कंपनी ने बिंज चैट में लिमिट लगा दी थी। इस लिमिट के तहत यूजर्स को एक दिन में 50 चैट्स की ही अनुमति दी थी। वहीं, अब कंपनी ने एक बार फिर इसमें बदलाव किया है। अब कंपनी ने चैट लिमिट को बढ़ा दी है। अब यूजर्स एक दिन में 50 की जगह 60 चैट कर सकेंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: GTA 6 के प्री-ऑर्डर को लेकर मचा बवाल, Microsoft ने दिया करारा जवाब
Microsoft Bing ने अपने लेटेस्ट ऑफिशियल Blog Post के जरिए लिमिट बढ़ाने की जानकारी दी है। पहले कंपनी ने चैट को प्रतिदिन 50 तक सीमित कर दिया था। वहीं, अब यह सीमा 50 से बढ़कर 60 हो गई है। ब्लॉग पोस्ट के जरिए टेक जाइंट ने बताया कि उन्हें कई यूजर्स का फीडबैक प्राप्त हुआ था। यूजर्स चाहते हैं कि चैट की सीमा को थोड़ा ज्यादा बढ़ाया जाए, ताकि वह चैट फीचर का इस्तेमाल अच्छे से कर सकें। और पढें: Xbox खरीदना अब होगा महंगा, GTA 6 लॉन्च से पहले Microsoft ने बढ़ाए Series X और Series S के दाम
इसी के चलते आज बुधवार को कंपनी ने चैट की सीमा बढ़ा दी है। अब यूजर्स हर सेशन में 6 चैट्स और दिन में 60 चैट्स करने में सक्षम होंगे। पहले यह सीमा सेशन में 5 चैट और दिन में 50 चैट्स तक ही सीमित थी। माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी जानकारी दी है कि आने वाले समय में चैट्स की संख्या को 100 तक बढ़ाया दिया जाएगा। 100 चैट के जरिए यूजर Bing Chat सर्विस का पहले से ज्यादा बेहतर तरह से इस्तेमाल कर सकेंगे। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स
चैट लिमिट बढ़ाने के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ अन्य अपडेट्स भी किए हैं। इन अपडेट्स में से एक अपडेट यह है कि अब से नॉर्मल Bing सर्च को चैट में काउंट में शामिल नहीं किया जाएगा।
जब से Bing को AI चैट सर्विस के तौर पर पेश किया गया है, जब के कुछ इससे कई अजीबो-गरीब सवाल पूछ रहे थे। इस तरह के सवालों से AI भ्रमित हो सकता है और उसके जवाब गलत साबित हो सकते हैं। ऐसे में गैर-जरूरी सवालों पर पाबंदी लगाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने चैट की संख्या में लिमिट लगा दी थी।