comscore

Meta भारतीय विक्रेताओं के लिए लाया नए AI Ad टूल, सेल बढ़ाने में मिलेगी मदद

Meta भारतीय विक्रेताओं के लिए एआई से लैस टूल लेकर आया है। इससे कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, सेल में इजाफा किया जाएगा।

Edited by Ajay Verma |Published: Sep 06, 2025, 01:14 PM (IST)

Meta ने भारत में बढ़ती ई-कॉमर्स मार्केट को ध्यान में रखकर Facebook और Instagram के लिए AI बेस्ड वीडियो एड टूल लॉन्च किए हैं। इन टूल की मदद से फेस्टिव सेल को बढ़ाया जा सकेगा। इन सुविधाओं का मुख्य उद्देश्य कंटेंट को बेहतर बनाने, टारगेट सुधारने और ऑनलाइन व ऑफलाइन सेल को बढ़ाना है। इससे ग्राहक आसानी से शॉपिंग कर पाएंगे और कारोबारियों की सेल में भी इजाफा होगा। news और पढें: PM मोदी का फेसबुक वीडियो अचानक क्यों हुआ ब्लॉक? Meta ने बताई वजह

फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिससे मार्केटर्स आसानी से अपने ग्राहकों से जुड़ सकते हैं। इस कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए कई फीचर्स को रोलआउट किया गया है। आइए इन पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Meta Ray-Ban Display Glasses हुए और भी स्मार्ट, नए अपडेट में मिलेंगे ये सब फीचर्स

Catalog Ads

Meta के नए फीचर के आने से अब विक्रेता अब अपने प्रोडक्ट के लिए पार्टनरशिप वाले विज्ञापन को Advantage+ catalog ads में मिला सकेंगे। इससे सिस्टम अपने आप सिंगल मीडिया पार्टनरशिप वाले एड को कैटलॉग में बदल देगा। इस सुविधा से सेल में बढ़ेतरी होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग प्रोडक्ट के बारे में जान पाएंगे। news और पढें: Meta AI अब बनेगा पर्सनल असिस्टेंट, दिन का शेड्यूल बनाने से लेकर रिसर्च करने तक करेगा कई काम

बिजनेस और एजेंसियों के लिए कई टूल रोलआउट किए गए हैं। इनकी मदद से विक्रेता अपने प्रोडक्ट और सेल के लिए बेहतर व क्रिएटिव एड बना सकते हैं। इससे सेल को बढ़ावा मिलेगा और प्रोडक्ट अधिकतर लोगों तक पहुंचेगा।

रील एड फीचर को भी एक्सपेंड किया गया है। यूजर्स को स्वाइप करने पर ब्रांड से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं, कैटलॉग प्रोडक्ट वीडियो अब carousel-स्टाइल एड में दिखेंगी। इसके अलावा, क्रिएटिव इंसाइट्स को भी पेश किया गया है। इसकी मदद से एडवरटाइजर्स एड्स मैनेजर में परफॉर्मेंस को मॉनिटर कर पाएंगे। इससे उन्हें अपने आप को सुधारने का मौका मिलेगा।

Related Media

एडवरटाइजर्स के लिए रिलेटेड मीडिया फीचर को भी लाया गया है। इस टूल की मदद से विक्रेता अपने कैंपेन की परफॉर्मेंस को सुधारने के साथ नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अंत में बताते चलें कि मेटा फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर Email साइन अप ऑफर लेकर आई है। इसके जरिए विक्रेता कस्टमर प्रमोशन को हाइलाइट कर पाएंगे। इससे कारोबार को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।