comscore

LPG Crisis: इलेक्ट्रिक स्टोव के नाम पर हो रही ठगी, खरीदने से पहले यहां जानें सच

LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच इलेक्ट्रिक स्टोव स्कैम की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो व विज्ञापन हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक गैस से फ्लेम निकलती हुई दिखाई जा रही हैं। हालांकि, क्रिएटर्स इसे स्कैम को अंजाम देने का तरीका बता रहे हैं और लोगों को सतर्क कर रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 26, 2026, 04:58 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण भारत में LPG गैस का संकट खड़ा हो गया है, जिससे लोगों को सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सिलेंडर खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी हैं, तो दूसरी तरफ लोगों को सिलेंडर बुक करने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण देश के अधिकतर राज्यों में मारामारी मची हुई है। इस स्थिति का फायदा उठाकर स्कैमर्स ने लोगों के ठगने का नया रास्ता खोज लिया है, वो है इलेक्ट्रिक गैस स्टोव। news और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान

अब तक आई रिपोर्ट्स में बताया गया कि जब से LPG सिलेंडर की किल्लत हुई है, तब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और Facebook पर इलेक्ट्रिक गैस स्टोव के विज्ञापन वायरल हो रहे हैं, जिनके जरिए लोगों को चूना लगाने का प्रयास किया जा रहा है। news और पढें: Google का नया AI फीचर करेगा फर्जी कॉल की पहचान, डीपफेक स्कैम से यूजर्स को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

कैसे दिया जाता है स्कैम को अंजाम

रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कैम को अंजाम देने के लिए सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इलेक्ट्रिक गैस स्टोव के विज्ञापन या वीडियो शेयर किए जाते हैं। इन वीडियो में स्टोव से असली गैस जैसी फ्लेम निकलती हुई दिखाई जाती है। इनकी कीमत बजट में रखी जाती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीदने के लिए आगे आए। news और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

इसके साथ ऑर्डर लिंक भी दिया जाता है। जैसे ही लोग इस लिंक पर क्लिक करते हैं, ठगों का असली खेल शुरू हो जाता है। फर्जी वेबसाइट या लिंक के जरिए उनसे संपर्क किया जाता है, उनका भरोसा जीतकर ठगी को अंजाम दिया जाता है।

क्रिएटर्स कर रहे सतर्क

इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स इलेक्ट्रिक गैस स्टोव की आड़ में चल रहे स्कैम से बचाने के लिए लोगों को लगातार सतर्क कर रहे हैं। उन्होंने अपनी रील में बताया कि एलपीजी की किल्लत का फायदा उठाकर स्कैम को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

विज्ञापन व वीडियो में स्टोव से फ्लेम निकलते हुए दिखाया जाता है। साथ ही, यह कहा जाता है कि स्टोव बिना गैस के काम करता है। हालांकि, यह दावा गलत है, क्योंकि फ्यूल और ऑक्सीजन के मेल से फ्लेम बनती है। इलेक्ट्रिसिटी से फ्लेम नहीं बनती है। ऐसे में सतर्क रहने की बहुत जरूरत है।

खुद का ऐसे करें बचाव

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक स्टोव केवल गर्मी पैदा करते हैं। उनसे फ्लेम नहीं निकलती है।
  • किसी भी रील या वीडियो के साथ अटैच लिंक को भूलकर भी न ओपन करें।
  • अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से इलेक्ट्रिक स्टोव या इंडक्शन खरीदें।