WhatsApp के इन 8 Scam से रहें सावधान, सिर्फ एक मैसेज और अकाउंट खाली!

August 03, 2026

Ashutosh Ojha

आजकल स्कैमर्स बैंक या मोबाइल कंपनी के कर्मचारी बनकर कॉल या WhatsApp मैसेज करते हैं। वे KYC अपडेट, अकाउंट बंद होने या कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर OTP, PIN या बैंक की जानकारी मांगते हैं। याद रखें, कोई भी बैंक कभी WhatsApp पर OTP नहीं मांगता।

WhatsApp पर हाई सैलरी और घर बैठे नौकरी का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग या सिक्योरिटी फीस के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। असली कंपनियां नौकरी देने के लिए पहले पैसे नहीं मांगतीं।

स्कैमर्स WhatsApp पर नकली QR Code भेजते हैं और उसे स्कैन करने के लिए कहते हैं। QR Code स्कैन करते ही आपकी जानकारी चोरी हो सकती है या आपके खाते से पैसे निकल सकते हैं। किसी अनजान QR Code को कभी स्कैन न करें।

WhatsApp पर Crypto, Stock Market या Mutual Fund में गारंटी के साथ मोटा मुनाफा दिलाने का दावा किया जाता है। शुरुआत में छोटे फायदे दिखाकर लोगों से बड़ी रकम निवेश करवाई जाती है और फिर स्कैमर्स गायब हो जाते हैं।

स्कैमर्स पार्सल डिलीवरी में दिक्कत होने का बहाना बनाकर WhatsApp पर लिंक भेजते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है या फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही पार्सल ट्रैक करें।

अब स्कैमर्स AI की मदद से आपके दोस्त या परिवार की आवाज जैसी नकली कॉल कर सकते हैं। वे इमरजेंसी का बहाना बनाकर तुरंत पैसे भेजने के लिए कहते हैं। ऐसी स्थिति में पहले उस व्यक्ति से किसी दूसरे नंबर पर संपर्क करके पुष्टि जरूर करें।

WhatsApp पर नकली कस्टमर केयर एजेंट बनकर स्कैमर्स आपकी समस्या हल करने का दावा करते हैं। इसके बाद वे Remote Access App इंस्टॉल करने या बैंक और OTP जैसी जानकारी शेयर करने के लिए कहते हैं। ऐसा करने से आपका फोन और बैंक अकाउंट खतरे में पड़ सकता है।

स्कैमर्स किसी बहाने से आपका WhatsApp Verification Code हासिल करने की कोशिश करते हैं। जैसे ही आप यह कोड साझा करते हैं, वे आपके WhatsApp अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं। अपना Verification Code कभी भी किसी के साथ शेयर न करें और Two-Step Verification हमेशा ऑन रखें।

Thanks For Reading!

वीडियो से बनाना है Sticker, अपनाएं ये ट्रिक

अगली वेब स्टोरी देखें.