comscore

LG के 27 इंच और 32 इंच मॉनिटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

LG के दो सस्ते डेस्कटॉप ने भारत में एंट्री मार ली है। इन डेस्कटॉप में आपको 27 इंच और 32 इंच के दो ऑप्शन मिलेंगे।

Published By: Manisha | Published: Apr 07, 2025, 02:50 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

LG कंपनी ने भारत में अपने 2 स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च कर दिए हैं। ये मॉनिटर 27SR75U और 32SR75U हैं, जिनमें आपको 27 और 32 इंच स्क्रीन ऑप्शन मिलेंगे। फीचर्स की बात करें, तो ये डेस्कटॉप “Professionals and Entertainment” की जरूरत को पूरा करते हैं। इनमें 4K रेजलूशन मिलता है। साथ ही ये डेस्कटॉप webOS23 पर काम करते हैं। ऑडियो के लिए इनमें 5W के दो स्पीकर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: Best Side by Side Door Refrigerator: मात्र 57,990 रुपये देकर घर लाएं Side by Side Door फ्रिज, Amazon की ये डील्स बिल्कुल न करें मिस

LG Smart Monitors (27SR75U and 32SR75U) Pricing and Availability

कीमत की बात करें, तो LG 27SR75U को 32,000 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं, 32SR75U की कीमत 38,000 रुपये है। दोनों ही मॉडल्स Amazon.in और LG.com वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। अगर आप अपने लिए नया डेस्कटॉप खरीदना चाह रहे थे, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। news और पढें: Ryzen AI 7 450 प्रोसेसर और 72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ LG का ये खास लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स

LG Smart Monitors (27SR75U and 32SR75U) Specifications

-27 इंच स्क्रीन/ 32 इंच स्क्रीन news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: LG से लेकर Haier तक के डबल डोर फ्रिज हुए सस्ते, भर-भर के मिल रहा डिस्काउंट

-रेजलूशन 4K (3840×2160 पिक्सल)

-WebOS23 प्रोसेसर

-ScreenShare व AirPlay2 जैसे फीचर्स

-5W डुअल स्पीकर्स

-65W चार्जिंग

-वाई-फाई व ब्लूटूथ

फीचर्स पर नजर डालें, तो 27SR75U मॉडल 27 इंच स्क्रीन के साथ आता है। वहीं, 32SR75U में 32 इंच स्क्रीन मिलती है। दोनों ही डेस्कटॉप के तीन किनारों पर बॉर्डरलेस डिजाइन मिलता है। इनका रेजलूशन 4K (3840×2160 पिक्सल) है। 27 इंच मॉ़ल में 350 Nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं, 32 इंच मॉ़डल 250 Nits ब्राइटनेस के साथ आता है। दोनों ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके अलावा, ये डेस्कटॉप WebOS23 प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें आपको ScreenShare व AirPlay2 जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऑडियो के लिए दोनों ही डेस्कटॉप में 5W डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इममें 2 HDMI पोर्ट, 2 USB 2.0 पोर्ट्स और 1 USB Type-C पोर्ट मिलता है। इनमें आपको 65W चार्जिंग सुविधा भी मौजूद है। ये डेस्कटॉप वाई-फाई व ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ भी आते हैं। इन डेस्कटॉप का इस्तेमाल आप अपने ऑफिशियल काम या फिर मनोरंजन दोनों के लिए ही कर सकते हैं।