Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 04, 2025, 01:27 PM (IST)
Lenovo ThinkPad X9 14 Aura Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह लेटेस्ट Copilot+ के साथ आने वाला लैपटॉप है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह Intel Core Ultra (Series 2) प्रोसेसर से लैस है। यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 32GB RAM सपोर्ट मिलता है। वहीं, स्टोरेज 2TB तक की है। आइए जानते है इससे जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Best Tablets under 20000: स्टडी से लेकर ऑफिस तक के काम करने वाले तगड़े टैब, कीमत 20 हजार से कम
कीमत की बात करें, तो Lenovo ThinkPad X9 14 Aura Edition को 1,37,255 रुपये में पेश किया गया है। यह दाम Intel Core Ultra 5 226V CPU, 16GB RAM व 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, टॉप वेरिएंट की बात करें, तो Intel Core Ultra 7 268V CPU, 32GB RAM और 2TB SSD की कीमत 2,46,032 रुपये है। इस लैपटॉप को आप कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म व स्टोर के जरिए खरीद सकेंगे। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट
-14 इंच का OLED WUXGA डिस्प्ले और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी सब मिलेगा सस्ता, भर-भर के मिलेगा डिस्काउंट
-Intel Core Ultra 7 (Series 2) प्रोससेर
-32GB LPDDR5x RAM
-2TB SSD स्टोरेज
-8MP का IR कैमरा
-55Wh की बैटरी
स्पेसिफिकेशन की बात करें, Lenovo ThinkPad X9 14 Aura Edition में 14 इंच का OLED WUXGA डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह लैपटॉप टचस्क्रीन के साथ आता है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 (Series 2) प्रोससेर से लैस है। इसके साथ लैपटॉप में 32GB LPDDR5x RAM मिलती है। इसकी स्टोरेज 2TB SSD है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इसमें 8MP का IR कैमरा दिया गया है।
ThinkPad X9 14 Aura Edition में 55Wh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65W GaN चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, two Thunderbolt 4 ports, HDMI 2.1 port और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।