comscore

Kodak MotionX QLED टीवी 75 इंच तक के स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च, कीमत 31999 रुपये से शरू

Kodak MotionX QLED TV भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इस सीरीज के तहत 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच तक के स्क्रीन साइज पेश किए हैं। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Nov 18, 2025, 05:27 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Kodak कंपनी ने MotionX QLED TV सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 3 स्क्रीन साइज टीवी भारत में पेश किए हैं, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं। फीचर्स की बात करें, तो इन टीवी में 550 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ इसमें HDR10+ और Dolby Vision HDR का सपोर्ट भी मौजूद है। ऑडियो के लिए टीवी में 70W Dolby Audio stereo स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसमें Dolby Atmos और Dolby Digital का सपोर्ट मौजूद है। आइए जानते हैं कीमत, उपलब्धता और फीचर्स। news और पढें: Kodak ने 65 इंच स्क्रीन वाला Mini QD TV भारत में किया लॉन्च, 6 स्पीकर के साथ मिलेगा जबरदस्त साउंड

Kodak MotionX series QLED TVs: Price and availability

कीमत की बात करें, तो Kodak MotionX को 31,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह दाम टीवी के 55 इंच मॉडल का है। वहीं, 65 इंच मॉडल की कीमत 43,999 रुपये हैं। वहीं, 75 इंच मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है। टीवी की सेल भारत में 18 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस टीवी को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। news और पढें: Amazon Blockbuster TV Fest Sale: 40,000 से कम में मिल रहे 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TVs, खरीदने के लिए मची लूट

Kodak MotionX series QLED TVs: Specs

फीचर्स की बात करें, तो Kodak MotionX series QLED TV को कंपनी ने 3 स्क्रीन साइज में पेश किया है। इसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज शामिल है। इन टीवी में आपको 4K रेजलूशन, 1.1 billion कलर्स, HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। टीवी में फास्ट एक्शन सीन, स्पोर्ट्स कॉन्टेंट और गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए MEMC (motion estimation, motion compensation), VRR (variable refresh rate) और ALLM (auto low latency mode) दिए गए हैं। ऑडियो के लिए इसमें 70W Dolby Audio stereo स्पीकर्स मिलते हैं, जिसमें Dolby Atmos और Dolby Digital सपोर्ट शामिल है। news और पढें: Kodak Matrix सीरीज में 43, 50, 55 और 65 इंच के धाकड़ Smart TVs लॉन्च, कीमत 16,999 रुपये से शुरू

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड वाई-पाई, ब्लूटूथ 5.0, HDMI और USB पोर्ट्स मिलते हैं। कंपनी ने इसमें 2GB RAM व 32GB स्टोरेज दी है। साथ ही यह टीवी MT9062 प्रोसेसर से लैस है। यह टीवी Google TV 5.0 के साथ आता है, जिसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और Apple AirPlay सपोर्ट मौजूद है। इन टीवी के साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसमें Netflix, Prime Video और YouTube को डेडिकेटेड की दी गई है।