Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Mar 23, 2025, 12:51 PM (IST)
itel Unicorn Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की लेटेस्ट किफायती स्मार्टवॉच है, जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टवॉच में आपको 1.43 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके डिस्प्ले में 1000 Nits तक पी ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, डायल में 200 से ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इनमें शॉर्ट वीडियो वॉच फेस भी दिए हैं। यह एक ब्लूटूथ स्मार्टवॉच है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: itel Power 451 फोन AI ENC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, बाहरी शोर में भी होगी क्लियर कॉलिंग
कीमत की बात करें, तो Itel Unicorn Max को कंपनी ने 1,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसमें Meteorite Gray, Copper Gold और Aluminium Silver कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच को आप Amazon के जरिए खरीद सकेंगे। और पढें: मात्र 8999 में आ गया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलिट्री ग्रेड मिलेगी मजबूती
Introducing the Unicorn Max smartwatch – a metallic beauty, crafted in perfection! With its dazzling 1000 nits brightness and a stunning 1.43″ curved AMOLED display, it’s going to make you speechless!
और पढें: मात्र 10,399 में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी
Sale is live on Amazon, buy now!#itel #unicornmax #metallic #smartwatch… pic.twitter.com/8GZF0xqVrq
— itel India (@itel_india) March 22, 2025
फीचर्स की बात करें, तो Itel Unicorn Max में जैसे कि हमने बताया 1.43 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz का है। साथ ही इसमें 1000 से ज्यादा की ब्राइटनेस दी गई है। इस वॉच में 200 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं, जिसमें शॉर्ट वीडियो वॉच फेस भी शामिल हैं।
इस वॉच में Dual Core प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिसमें AI noise reduction सपोर्ट मौजूद है। इसमें आपको कई हेल्थ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रेकिंग, sleep analysis, stress monitoring और female cycle ट्रेकिंग फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मौजूद हैं। इस वॉच में क्विक मैसेज रिप्लाई, रिमोट कैमरा शटर व ‘find my phone’ फंक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।