comscore

मात्र 8999 में आ गया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलिट्री ग्रेड मिलेगी मजबूती

Itel कंपनी ने अपना नया बजट फोन भारत में पेश कर दिया है। यह फोन देखने में iPhone 17 Pro जैसा लगता है, लेकिन कीमत बेहद किफायती है। यहां जानें फोन के फीचर्स व कीमत से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 19, 2026, 03:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

itel A100 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन फरवरी में लॉन्च हुए itel A100 का ही अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस फोन को 10,000 रुपये से कम की रेंज में पेश किया है। वहीं, फोन का लुक iPhone 17 Pro जैसा है। दरअसल, कंपनी ने इसमें आईफोन वाला Comet Orange कलर ऑप्शन पेश किया है। कलर ऑप्शन ही नहीं बल्कि फोन के बैक पर आईफोन जैसा ही बड़ा आयतकार कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें कैमरा सेंसर प्लेसमेंट अलग तरह का है। फीचर्स की बात करें, तो आईटेल के फोन में आपको 6.6 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड फोन है, जो कि काफी मजबूती के साथ आता है। यहां जानें फोन की कीमत। news और पढें: 6000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro, फोन में मिलेंगे 48MP+48MP+48MP कैमरा जैसे फीचर्स

Itel A100 Pro की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Itel A100 Pro को मात्र 8,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। ऑफर की बात करें, तो कंपनी पहले 100 दिन फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोवाइड कर रही है। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें Comet Orange, Cloud White और Black आदि शामिल है। news और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

Itel A100 Pro स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें, तो Itel A100 Pro में कंपनी ने 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, यह फोन octa-core Unisoc T7100 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 15 Go पर काम करता है, जिसके जरिए आप मल्टीटास्किंग, स्मूथ गेमिंग व शानदार वीडियो कॉल्स को इन्जॉय कर सकेंगे। मजबूती के लिए यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। सेल्फी कैमरा के लिए कंपनी ने डिस्प्ले में वॉटर-ड्रॉप नॉच दिया है। ऑडियो के लिए फोन में Single DTS Speaker दिया गया है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

Itel A100 Pro Specs
डिस्प्ले 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर Octa-core Unisoc T7100
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 Go
रियर कैमरा 8MP
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 5000mAh
चार्जिंग 10W चार्जिंग सपोर्ट
डिजाइन Water-drop Notch डिस्प्ले
ऑडियो Single DTS Speaker
सिक्योरिटी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
बिल्ड MIL-STD-810H Certified

भारतीय मार्केट में इस बजट फोन से होगी टक्कर

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Ai+ Pulse 2 फोन को हाल ही में भारत में 7999 रुपये की रीमत में पेश किया गया था। यह दाम फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।