Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 09, 2025, 03:17 PM (IST)
iPhone 17 सीरीज लॉन्च में अब बस कुछ घंटे ही बाकी हैं। आज 9 सितंबर को Apple कंपनी Awe Dropping इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी मच-अवेटेड आईफोन 17 सीरीज से पर्दा उठा सकती है, जो कि काफी लंबे समय से लीक्स का हिस्सा बनी हुई है। लॉन्च से कुछ घंटों पहले नए आईफोन मॉडल्स की बैटरी कैपेसिटी की जानकारी सामने आई है। वहीं, इस साल iPhone 17 Pro Max खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहक खुशी से झूमने वाले हैं। आइए जानते हैं क्यों? और पढें: iPhone 15 से लेकर iPhone 17 Pro पर 9000 तक की तगड़ी छूट, अभी खरीदने का सुनहरा मौका
टिप्सटर Abhishek Yadav ने अपने X हैंडल के जरिए iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स के बैटरी साइज को रिवील किया है। लीक के मुताबिक, iPhone 17 मॉडल को कंपनी 3692mAh बैटरी क्षमता के साथ लाने वाली है। वहीं, iPhone 17 Air में 3149mAh की बैटरी मिल सकती है। iPhone 17 Pro में 4252mAh की बैटरी मौजूद होगी। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: लाइव हुई मेगा सेल, iPhone 17 Pro समेत इन फोन पर मिल रहे बंपर Offers
Final | Official iPhone 17 Series Battery Capacities. ✅
iPhone 17 – 🔋 3692 mAh
iPhone 17 Air – 🔋 3149 mAh
e-SIM (USA) | 3036 mAh (China)iPhone 17 Pro – 🔋 4252 mAh (USA) | 3988 mAh (China)
iPhone 17 Pro Max – 🔋 5088 mAh (USA) | 4823 mAh (China) pic.twitter.com/ALqMTXxwyN
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 9, 2025
टिप्सटर के पोस्ट के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max में पहली बार 5088mAh की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, यह बैटरी साइज USA मार्केट के लिए है। चीनी मार्केट में इसे 4823mAh के साथ पेश किया जा सकता है।
आज रात भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे Apple का यह मेगा Awe Dropping इवेंट शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज पेश कर सकती है, जिसमें 4 मॉडल्स शामिल होंगे। लीक्स की मानें, तो इस साल कंपनी Plus वेरिएंट की जगह नया Air मॉडल लेकर आने वाली है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल्स शामिल हो सकते है। आईफोन 17 सीरीज के अलावा, आज के इवेंट में Apple Watch Series 11, Apple Watch SE 3 और Apple Watch Ultra को भी लॉन्च किया जा सकत है।
1. Apple Event 2025 कब है?
Apple Event 2025 आज 9 सितंबर को आयोजित किया जाने वाला है। कंपनी ने इस साल इस इवेंट को Awe Dropping नाम दिया है।
2. iPhone 17 सीरीज की सेल कब शुरू होगी?
लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, सेल 19 सितंबर से शुरू हो सकती है।