Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 06, 2025, 12:24 PM (IST)
IFA 2025: Lenovo ने आईएफए 2025 इवेंट में अपने दो शानदार टैबलेट Yoga Tab और Idea Tab Plus को लॉन्च कर दिया है। सबसे पहले योगा टैब की बात करें, तो यह प्रीमियम मॉडल है। इसे बेहतर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव यूज के लिए बनाया गया है। Idea Tab Plus को रोजमर्रा के कार्यो के लिए तैयार किया गया है। आइए जानते हैं दोनों टैबलेट के फीचर्स और उनकी कीमत… और पढें: Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
लेनोवो योगा टैब में 11.1 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1600 x 3200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसको HDR10+ मिला है। पावर के लिए टैब में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही, AI से लैस फीचर्स भी दिए गए हैं। और पढें: Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
इस टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करने वाले स्पीकर दिए गए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इसके साथ की-बोर्ड पैक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी बैटरी silicon-carbon की बनी है, जो फुल चार्ज में 12 घंटे का प्लेबैक टाइम देती है। इसमें हैप्टिक फीडबैक भी दिया गया है। इसमें Adobe Creative Suite जैसे प्री-लोडेड ऐप मिलते हैं। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
कंपनी ने लेनोवो आई़डिया टैब प्लस में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है, जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स और रेजलूशन 2के है। इस टैब में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दी गई है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल सटोरेज मिलती है।
आइडिया टैब प्लस में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 13 घंटे सिंगल चार्ज में चलती है। इस टैब की थिकनेस 6.29 mm है। इसे लूना ग्रे, क्लाउड ग्रे और सेंड रोज कलर में उपलब्ध है। इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले 4 स्पीकर मिलते हैं।
लेनोवो के अनुसार, Lenovo Yoga Tab टैब की कीमत 499 यूरो यानी करीब 51,539 रुपये रखी गई है। इस ब्रांड का Idea Tab Plus 299 यूरो यानी करीब 30,882 रुपये में मिलेगा। इन दोनों टैबलेट की सेल जल्द शुरू होगी। फिलहाल, इन टैब की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।