Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 04, 2024, 03:42 PM (IST)
Honor X7b 5G कंपनी का अगला फोन होगा। इससे पहले कंपनी ने भारत में Honor X9b फोन लॉन्च किया था। नया फोन ग्लोबल साइट पर सभी फीचर्स के साथ लिस्ट हो चुका है। फिलहाल, फोन की कीमत से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की गई है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.8 इंच का full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
कंपनी ने Honor X7b 5G फोन को ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिया है। साइट के मुताबिक, फोन में सिंगल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है। हालांकि, अभी इस मॉडल की कीमत रिवील नहीं की गई है। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन Crystal Silver, Emerald Green और Midnight Black शामिल होंगे। और पढें: Honor ला रहा दो धाकड़ फोन, iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स!
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Honor X7b 5G फोन में 6.8 इंच का full-HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल है। इसक अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 13 बेस्ड MagicOS 7.2 पर काम करता है। और पढें: Honor X80i के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, TENAA लिस्टिंग में आया सामने
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 35W फास्ट Honor SuperCharge टेक्नोलॉजी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, 4जी, एलटीई, वाई-फाई, ओटीडी, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 166.7mm x 76.5mm x 8.24mm और भार 199 ग्राम काहै।
कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारत में Honor X9b फोन लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 25,999 रुपये हैं। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन भी 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ आया है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां करें क्लिक।