comscore

GTA 6 की देरी से गेमिंग इंडस्ट्री को लगा झटका, 2025 की ग्रोथ थमी!

GTA 6 का नाम सुनते ही गेमर्स की आंखों में चमक आ जाती है। सबको 2025 में इसके आने का इंतजार था, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग टल गई है। इससे गेमिंग इंडस्ट्री को झटका लगा है और 2025 की ग्रोथ धीमी पड़ गई है। आइए जानें आगे क्या होगा।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 18, 2025, 04:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

वीडियो गेम की दुनिया में GTA 6 का नाम सुनते ही फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं। सबको उम्मीद थी कि 2025 में यह गेम लॉन्च होकर मार्केट में बड़ा धमाका करेगा और गेमिंग इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। लेकिन अब GTA 6 की रिलीज 2026 तक टल गई है, जिससे गेमिंग बाजार में मायूसी छा गई है। ऊपर से Xbox और PlayStation जैसे कंसोल्स की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे लोग सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं। ऐसे में 2025 की ग्रोथ थोड़ी धीमी रहेगी। आइए जानते हैं क्या 2026 में फिर से तेजी की उम्मीद है। news और पढें: GTA 6 का Trailer 3 कब आएगा? जानिए नए अपडेट्स

GTA 6 की देरी से मार्केट में निराशा

इस साल ग्लोबल वीडियो गेम मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद थी, लेकिन GTA 6 की लॉन्चिंग में देरी से ये उम्मीदें कमजोर हो गई हैं। रिसर्च कंपनी Newzoo की रिपोर्ट बताती है कि अब गेम इंडस्ट्री की ग्रोथ 2025 में सिर्फ 3.4% रहेगी। पहले अनुमान था कि ये ग्रोथ 3.7% होगी। GTA 6 अब 2026 में आएगा, जिसकी वजह से गेम मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा गेमिंग डिवाइस और टैक्स की बढ़ती कीमतों से लोग खर्च करने में भी हिचक रहे हैं। news और पढें: GTA 6 अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं, लेकिन क्या ये गेम फिर से लेट होगा? जानें नया अपडेट

आंकड़ों से क्या पता चलता है?

Newzoo की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में वीडियो गेम का बाजार करीब 188.9 बिलियन डॉलर यानि लगभग ₹16.33 लाख करोड़ का हो सकता है। यह 2024 से थोड़ा ज्यादा है, क्योंकि उस साल ग्रोथ 3.2% थी। लेकिन यह बढ़त उतनी फास्ट नहीं है, जितनी उम्मीद की जा रही थी खासकर GTA 6 और नए गेमिंग कंसोल्स की वजह से। रिपोर्ट के एक्सपर्ट मिचियल ब्यूजसमैन का कहना है कि ये आंकड़े गेमिंग डिवाइसेज की लाइफ, उनकी कीमत, कितने लोग उन्हें इस्तेमाल कर रहे हैं और नए गेम्स के प्लान को देखकर बनाए गए हैं। news और पढें: GTA 6 लॉन्च से पहले देख लो पूरा मैप! ये 6 जगहें होंगी सबसे खास

क्या 2026 में गेमिंग इंडस्ट्री में आएगा उछाल?

GTA 6 की देरी से 2025 में असर जरूर पड़ा है, लेकिन 2026 में जब यह गेम लॉन्च होगा, तब मार्केट में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। इसके साथ Capcom का नया गेम Resident Evil Requiem भी रिलीज होगा। खास बात यह भी है कि GTA 6 की लॉन्चिंग सिर्फ कंसोल पर नहीं बल्कि PC पर भी होगी, जिससे 2027 तक मार्केट में ग्रोथ बनी रह सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Xbox और PlayStation के लिए चुनौतियां

Microsoft और Sony ने अपने गेमिंग डिवाइसेज की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे हार्डवेयर की बिक्री पर असर पड़ सकता है। इस बीच Nintendo का Switch 2 अब तक का सबसे तेज बिकने वाला कंसोल बन चुका है। Xbox की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि PS5 की बिक्री अब भी PS4 से थोड़ी पीछे रहेगी। हालांकि Xbox ने ASUS के साथ मिलकर अपना पहला हैंडहेल्ड कंसोल Xbox Ally पेश किया है, जो 2025 के अंत में लॉन्च होगा। GTA 6 की देरी और बढ़ती कीमतों के कारण वीडियो गेम इंडस्ट्री को 2025 में धीमी ग्रोथ का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन 2026 में GTA 6 और कुछ और बड़े गेम्स आने से बाजार फिर से रफ्तार पकड़ सकता है।