comscore

CES 2026: Google TV के लिए Gemini को मिला बड़ा AI अपग्रेड, मिलेंगे ये फीचर्स

CES 2026 में Google ने Google TV को और भी स्मार्ट बनाने के लिए Gemini AI का बड़ा अपग्रेड पेश किया है। इस नए अपडेट के साथ अब टीवी सिर्फ देखने का जरिया नहीं रहेगा, बल्कि तस्वीरें एडिट करने, वीडियो बनाने और आवाज से कंट्रोल करने वाला स्मार्ट AI असिस्टेंट बन जाएगा। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jan 06, 2026, 02:42 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

CES 2026 में Google ने अपने स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म Google TV के लिए Gemini AI में बड़े अपग्रेड का ऐलान किया है। Gemini को पहली बार सितंबर 2025 में Google Assistant की जगह पेश किया गया था और अब इसे और भी ज्यादा ताकतवर बनाया जा रहा है। इस नए अपडेट के साथ Gemini में Nano Banana इमेज एडिटिंग मॉडल और Veo वीडियो जनरेशन मॉडल को जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि अब यूजर अपने टीवी पर ही तस्वीरों को नए अंदाज में बदल सकेंगे और AI से नया कंटेंट भी बना सकेंगे। Google का मकसद टीवी देखने के अनुभव को सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित न रखकर उसे और ज्यादा इंटरैक्टिव और स्मार्ट बनाना है। news और पढें: Anthropic ने Claude के फ्री प्लान में जोड़े 4 नए फीचर्स, अब मिलेंगी Pro और Max जैसी खासियतें मुफ्त

Gemini के नए फीचर्स किन स्मार्ट टीवी में और कब तक मिलेंगे

Google के मुताबिक Gemini के ये नए फीचर्स सबसे पहले चुनिंदा TCL स्मार्ट टीवी में रोलआउट किए जाएंगे और उसके बाद धीरे-धीरे दूसरे ब्रांड्स के टीवी में भी उपलब्ध होंगे, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये AI फीचर्स अभी सभी देशों और सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा Gemini के इन नए फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए Android TV OS 14 या उससे नया वर्जन जरूरी होगा। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Google TV पर Gemini की पूरी तरह से उपलब्धता में अभी समय लगेगा लेकिन आने वाले महीनों में यूजर्स को इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। news और पढें: Facebook ने लॉन्च किया कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

इस अपग्रेड के साथ Gemini में कुल चार बड़े नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं

पहला फीचर Gemini 3 Pro AI मॉडल पर आधारित नया विज़ुअली रिच फ्रेमवर्क है, जो यूजर के सवालों के जवाब में इमेज, स्लाइडशो और इंटरैक्टिव विजुअल्स दिखाएगा। साथ ही ‘Deep Dive’ ऑप्शन के जरिए यूजर किसी भी मुश्किल टॉपिक को आसान और विस्तार से समझ सकेंगे। दूसरा बड़ा फीचर Google Photos से जुड़ा है, जहां Gemini अब यूजर की फोटो लाइब्रेरी में से खास लोगों, जगहों या यादों को ढूंढ सकता है, वो भी सिर्फ नेचुरल लैंग्वेज वॉयस कमांड से। news और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बाकी के फीचर्स में क्या है खास

तीसरे और चौथे फीचर में Nano Banana और Veo मॉडल की असली ताकत देखने को मिलती है। Gemini अब यूजर की पुरानी तस्वीरों को नए अंदाज में रीइमैजिन कर सकता है, फोटो एडिट कर सकता है और यादों से स्लाइडशो बना सकता है। इतना ही नहीं, यूज़र चाहें तो सीधे टीवी पर AI से नई इमेज या वीडियो भी जनरेट कर सकते हैं। इसके अलावा Gemini अब वॉयस के जरिए टीवी की सेटिंग्स भी समझदारी से बदल सकेगा, जैसे अगर कोई बोले स्क्रीन बहुत डिम है या डायलॉग साफ सुनाई नहीं दे रहा, तो Gemini अपने आप ब्राइटनेस, पिक्चर और वॉल्यूम को ठीक कर देगा।