Published By: Mona Dixit | Published: Mar 31, 2023, 11:44 AM (IST)
Google ने कुछ समय पहले अपने दो ऐप Gmail और Docs के लिए AI फीचर्स की घोषणा की थी। अब कंपनी ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जीमेल और डॉक्स में generative AI की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह एक पब्लिक टेस्टिंग है और फिलहाल सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेनरेटिव AI सुविधा वर्तमान में केवल US में उपलब्ध है। इसकी टेस्टिंग उपभोक्ताओं, उद्यम और शिक्षा यूजर्स के एक ग्रुप के साथ की जा रही है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Google लेकर आया Dreambeans ऐप, आपके अहम पलों को देगा कहानी का रूप
9to5Google की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने जीमेल और Docs के लिए जेनरेटिव AI फीचर की पब्लिक टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्ट प्रोग्राम संयुक्त राज्य अमेरिका में उपभोक्ता, उद्यम और शिक्षा यूजर्स (18 से अधिक) के साथ किया जा रहा है। और पढें: Google का नया AI फीचर करेगा फर्जी कॉल की पहचान, डीपफेक स्कैम से यूजर्स को मिलेगी बड़ी सुरक्षा
Google द्वारा इस टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए छोटे ग्रुप को इनवाइट किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए ग्रुप के पास साइन अप और ऑप्ट इन का ऑप्शन होगा। वे किसी भी समय प्रोग्राम से बाहर जा सकते हैं। और पढें: Google Drive में आया शानदार अपडेट, अब मिलेंगे ये फीचर्स और फायदें
Gmail में नया जेनरेटिव AI फीचर यूज करने के लिए यूजर्स को अपने फोन के नीचे वाले हिस्से में एक छोटी विंडो मिलेगी, जिस पर ‘हेल्प मी राइट’ लिखा होगा। इस सेक्शन के तहत, छह अलग-अलग ऑप्शन होंगे। इसमें फॉर्मलाइज, विस्तृत, छोटा, बुलेटाइज़, आई एम फीलिंग लकी और राइट ए ड्राफ्ट शामिल होंगे।
सबसे पहले, आप मेल बॉडी में कुछ लिख सकते हैं और फिर हेल्प मी राइट सेक्शन के तहत किसी भी ऑप्शन पर क्लिक करें। यदि आप अपने लेखन को फॉर्मल बनाना चाहते हैं, तो ‘Formalize’ बटन पर टैप करें।
Google का AI टूल आपको बुलेट में जानकारी भी उपलब्ध कराएगा ताकि इसे समझना आसान हो जाए।
Google Docs की बात करें तो उसके साथ भी ऐसा ही है। एक हेल्प मी राईट ऑप्शन होगा, जो आपको कविताएं लिखने देगा और आपको जॉब पोस्ट के लिए एक टेम्पलेट भी दिखाएगा। उम्मीद है कि Google इस साल के अंत में सभी के लिए जेनेरेटिव AI सुविधा उपलब्ध कराएगा।