comscore

Google Search से अब सस्ती फ्लाइट और अच्छे होटल सर्च करना होगा आसान, जानें कैसे यूज करें नए फीचर्स

Google सर्च के जरिए यूजर्स अब और भी आसानी से सस्ती फ्लाइट और अच्छे होटल सर्च कर सकते हैं। कंपनी ने कई नए फीचर्स पेश किए हैं।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Apr 04, 2023, 01:11 PM (IST)

Highlights

  • Google Search में अब एक बैज के साथ फ्लाइट दिखाई देंगी।
  • एक बार में होटल की सारी डिटेल सर्च कर पाएंगे।
  • कंपनी ने तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं।

Google ने तीन नए सर्च फीचर अनाउंस किए हैं। इससे यूजर्स को गूगल सर्च के जरिए आसानी से अच्छे होटल ढूंढने में मदद मिलेगी। साथ ही यूजर्स इन नए फीचर्स की मदद से और भी आसानी से सस्ते में अपने अगली फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गूगल के अनुसार, नए फीचर्स के जरिए यूजर्स छुट्टियों के दौरान की जाने वाली चीजों को भी आसानी से सर्च कर पाएंगे। खास तौर पर कंपनी फ्लाइट के लिए एक नया price guarantee बैज भी ला रही है। आइये, इन सभी नए फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: European Union ने लगाया Google पर 1 अरब डॉलर का मोटा जुर्माना, जानें वजह

Google Seacrh New Feature

Google Search में आए ये नए फीचर्स यूजर्स के यात्रा करने के एक्पीरियंस को और मजेदार बनाएंगे, क्योंकि इससे कम दाम में फ्लाइट सर्च कर पाएंगे और घूमने के लिए बेहतर प्लानिंग करने में भी मदद मिलेगी। news और पढें: Google Meet हुआ अपग्रेड, एक फोल्डर में मिलेंगे जरूरी नोट और रिकॉर्डिंग

कंपनी ने जारी किया प्राइज गांरटी बैज

नए फीचर्स में यूजर्स को प्राइज गांरटी बैज वाली फ्लाइट दिखाई देंगी। प्राइज गारंटी बैज के साथ आने वाली फ्लाइट का मतलब है कि Google को लग रहा है कि आज यह कीमत इससे और कम नहीं होगी। news और पढें: Google Wallet को मिला Gmail का सपोर्ट, एक जगह मिलेगी ऑर्डर से जुड़ी पूरी जानकारी

साथ ही Google के साथ फ्लाइट बुक करने पर कंपनी कीमत देखेती रहेगी और यदि दाम गिरते हैं, तो आपको कीमत में जितना फर्क आया है, वह वापस किया जाएगा। आप पहले से ही देख सकते हैं कि औसत की तुलना में मौजूदा कीमतें कम, टिपिकल या ज्यादा हैं।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि वह डिपार्चर तक हर दिन कीमत पर अपनी नजर रखेंगे और अगर यह नीचे जाती है, तो यूजर्स को Google Pe के माध्यम से अंतर वापस भेज देंगे। अब यूजर्स इस भरोसे के साथ बुकिंग कर सकते हैं कि आप कोई बड़ी डील नहीं खो रहे हैं। इस पायलट प्रोग्रोम के दौरान प्राइज गांरटी बैज केवल ‘बुक ऑन गूगल’ यात्रा कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआत अभी संयुक्त राज्य से हुई है।

होटल सर्च हुआ आसान

गूगल अपने यूजर्स के लिए मोबाइल पर होटल ब्राउज करने और खोजने के लिए एक नया तरीका भी लेकर आया है। अब “Soho London hotels” जैसी किसी चीज को सर्च करने पर View More पर क्लिक करते ही एक नया ऑप्शन मिलेगा।

इसकी मदद से यूजर्स स्वाइप करके स्टोरी प्रारूप में सभी प्रॉपर्टी का पता लगा पाएंगे। यहां से, आप होटल की फोटो के माध्यम से अन्य जानकारियां पा सकते हैं। आप होटल को सेव भी सकते हैं। सब कुछ करने के बाद ब्राउजिंग जारी रखने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप कर सकते हैं।

यह नई सुविधा भी है मजेदार

इसके अलावा, कंपनी छुट्टी में कुछ अच्छा करने के लिए चीजों को ढूंढना आसान बना रही है। आप सर्च या मैप्स पर किसी आकर्षण या टूर कंपनी की खोज कर सकते हैं। आपको अपना टिकट बुक करने के लिंक के साथ कीमतें सीधे उनकी लिस्टिंग पर मिल जाएंगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टॉवर ऑफ लंदन जैसे आकर्षणों के लिए आपको संबंधित एक्पीरियंस के लिए सुझाव भी मिलेंगे, जैसे शहर भर का दौरा जिसमें कई पड़ाव शामिल हैं। नए फीचर्स का रोल-आउट शुरू हो गया है।