Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 20, 2023, 01:53 PM (IST)
टेक जाइंट Google ने पिछले कई महीनों में अपने यूजर्स की सुविधा के लिए Maps नेविगेशन सर्विस में कई फीचर्स ऐड किए हैं। इनमें रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट्स और हैंडफ्री जैसे फीचर शामिल हैं। अब कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर नया साइडबार जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स उस डेस्टिनेशन की जानकारी मिलेगी, जहां वह हाल ही गए थे। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इस वक्त एक साइडबार पर काम कर रहा है, जो आने वाले दिनों में Google Maps के वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसमें यूजर्स को दो टैब मिलेंगे, जिनमें एक ‘सेव्ड’ और दूसरा ‘Recent’ प्लेस होगा। इसमें उन जगहों की जानकारी स्टोर होगी, जहां यूजर्स ने हाल ही में विजिट किया था। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान
इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स को पुरानी जगह पर जाने के लिए बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद ही कि साइबार फीचर को आने वाले दिनों में सभी स्टेबल वेब यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल के नए साइडबार फीचर को चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलाउट किया गया है। इस सुविधा पर काम चल रहा है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि साइडबार को वेब के अलावा आईपैड और एंड्रॉइड टैबलेट्स के लिए भी रिलीज किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने फरवरी में नेविगेशन सर्विस मैप्स में Immersive View फीचर को जोड़ा था। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी जगह पर जाने से पहले उसका एक्सपीरियंस कर सकते हैं। साथ ही, यूजर उस डेस्टिनेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक और कंप्यूटर विजन की मदद से वर्चुअल वर्ल्ड तैयार करता है, जिससे यूजर किसी भी जगह को जाने से पहले देख सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल लंदन, लॉस एंजालिस, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो में अवेलेबल है।