Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 02, 2023, 03:59 PM (IST)
Google को कड़ी टक्कर देने के लिए Apple अपना सर्च इंजन लाने पर विचार कर रहा है। दुनिया भर में कई सर्च इंजन हैं, जिसमें से गूगल को काफी पसंद किया जाता है। कई डिवाइस पर गूगल सर्च डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में यूज होता है। हालांकि, एप्पल को थर्ड पार्टी ऐप्स और टेक्नोलॉजी को अपने प्रोडक्ट पर यूज करना पसंद नहीं है। इस कारण ऐप स्टोर के अलावा अब एप्पल अपना सर्च इंजन लाने की भी तैयारी में लग गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: 30,000 रुपए से कम में मिल रहे हैं ये 8 धांसू 4K Smart TV, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
खबरों के अनुसार, Apple अपना खुद का सर्च इंजन डेवलप करने पर काम कर रही है, जो गूगल को अपने डिवाइस पर लोकप्रिय ऑप्शन के रूप में रिप्लेस कर सके। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक Apple कई सालों से सर्च टेक्लोनॉजी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। और पढें: सावधान! Google Chrome का यह फीचर हरदम आपको करता है ट्रैक, ऐसे कर दें बंद
रिपोर्ट से पता चलता है कि iPhone बनाने वाली कंपनी को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन अगर इसकी इंटरनल सर्च टेक्नोलॉजी टॉप में आती है तो Apple यूजर्स Google की तुलना में अधिक इंटीग्रेटेड और प्राइवेट समाधान का आनंद लेंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल पहले से ही अपने कुछ ऐप्स में अपनी सर्च टेक्नोलॉजी के छोटे यूज की टेस्टिंग कर रही है। Apple के सर्च प्रयासों को स्पॉटलाइट में देखा जा सकता है, जो यूजर्स को उनके डिवाइस पर चीजें ढूंढने में मदद करता है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ iOS और MacOS वर्जन में पहले ही एप्पल ने वेब सर्च रिजल्ट जोड़ना शुरू कर दिया था, जो यूजर्स को सीधे उन साइटों पर ले जाता था जो उनके सवालों का जवाब दे सके। अलग-अलग समय पर वे रिजल्ट या तो माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के बिंग या अल्फाबेट इंक के Google द्वारा पावर्ड थे। सिरी वेब रिजल्ट पेश करने के लिए भी उस टेक्नोलॉजी का यूज करता है।
अगर सच में ऐसा हुआ तो iPhones, iPads और MacBooks सहित कई Apple प्रोडक्ट में गूगल की जगह एप्पल का सर्च इंजन होगा। अभी कंपनी ने इस संबंध में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। आगे आने वाले समय में इससे संबंधित जानकारी सामने आ सकती है।