Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 12, 2025, 09:56 AM (IST)
Google Pixel Watch 4 कंपनी की मोस्ट अवेटेड स्मार्टवॉच है, जो पिछले कई महीनों से खबरों में बनी हुई है। इस अपकमिंग स्मार्टवॉच की तमाम रिपोर्ट्स और लीक्स सामने आ चुकी हैं। इनसे वॉच के संभावित स्पेसिफिकेशन का पता चला है। साथ ही, लॉन्चिंग से जुड़ी डिटेल मिली है। अब स्मार्टवॉच के रेंडर यानी फोटो लीक हो गई है। और पढें: Google Account की 4 काम की सीक्रेट सेटिंग, डेटा सुरक्षित रखने के साथ प्राइवेसी होगी मजबूत
फोन एरिना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि OnLeaks ने Google Pixel Watch 4 के रेंडर लीक किए हैं। इन्हें देखने से पता चलता है कि वॉच में गोल आकार का डायल दिया गया है। इसके बेजल बहुत पतले हैं और डिजाइन पिक्सल वॉच 3 से मिलता-जुलता है। माना जा रहा है कि इसे 41mm और 45mm साइज में उपलब्ध कराया जा सकता है। और पढें: Google के Gmail और Keep में आने वाला है बड़ा AI फीचर, अब टाइप नहीं बोलकर कर सकेंगे काम
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि स्मार्टवॉच के बैक में पिन नहीं हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि वॉच में वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में क्रउनट बटन और स्पीकर भी दिए गए हैं। यह केवल ब्लैक कलर में अवेलेबल है। और पढें: Google लेकर आया Nano Banana 2 Lite, कम समय में बनाता है ज्यादा AI इमेज
पुरानी रिपोर्ट्स और लीक्स में कहा गया कि गूगल पिक्सल वॉच 4 में नई चिप देखने को मिल सकती है, जो Snapdragon W5 Gen 1 की जगह लेगी। बेहतर मॉनिटरिंग के लिए वॉच में हार्ट-रेट, स्टेप काउंट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स दिए जाएंगे। साथ ही, वॉच में 50 से 60 घंटे चलने वाली बैटरी भी मिल सकती है।
गूगल की ओर से पिक्सल वॉच 4 की लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है, लेकिन लीक में दावा किया जा रहा है कि इसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी ने पिछले साल अगस्त में Google Pixel Watch 3 को ग्लोबली पेश किया था। यह स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में 43,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और वाईफाई दिया गया है। इस वॉच में गोल डायल मिलता है, जिस पर सुरक्षा के लिए 3D Corning Gorilla Glass 5 लगाया गया है।