Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 08, 2025, 05:33 PM (IST)
Google ने अपने AI Mode फीचर को एक्सपेंड करते हुए अन्य ऐप्स के लिए भी रिलीज कर दिया है। इस फीचर को अब आप Google Lens के जरिए यूज कर सकते हैं। यह फीचर मल्टीमॉडल कैपेसिटी के साथ आता है, जो कि जटिल विषयों व मल्टी-फेक्ट सर्च सवालों के जवाब को देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस Artificial intelligence (AI) टूल को मार्च की शुरुआत में टेस्टिंग के रूप में पेश किया था। वहीं, अब इसे गूगल लेंस के जरिए भी एक्सेस किया जा सकेगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
कंपनी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए AI Mode के एक्सपेंशन की जानकारी दी है। Google को इस फीचर से जुड़े कई पॉजिटिव फीडबैक प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें इसके रिस्पॉन्स टाइम आदि शामिल है। इसी को देखते हुए अब गूगल ने इस फीचर को अन्य ऐप्स के लिए एक्सपेंड कर दिया है। अभी तक यह फीचर सिर्फ उन्हीं यूएस बेस्ड Google Labs यूजर्स तक ही उपलब्ध था, जिनके पास Google One AI Premium सब्सक्रिप्शन आदि प्राप्त है। और पढें: Google Chrome का नया Autofill फीचर क्या है और यह कैसे काम करेगा?
आज सोमवार को कंपनी ने इस फीचर को एक्सपेंड करने की जानकारी दी है। अब यह फीचर यूजर्स को Google Lens में भी प्राप्त होगा। कंपनी का दावा है कि Google Labs के फ्री सब्सक्राइबर्स भी इस फीचर को एक्सेस कर सकते हैं। Android और iOS दोनों ही यूजर्स इस फीचर को एक्सेस कर सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर अमेरिका तक सीमित है। हालांकि, उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में इस फीचर को अन्य यूजर्स के लिए भी अन्य रीजन तक रोलआउट किया जा सकता है।
जैसे कि हमने बताया कंपनी ने AI Mode को Google Lens में भी एड कर दिया है। इस फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को गूगल लेंस का इस्तेमाल करके उस चीज की तस्वीर क्लिक करनी है। फोटो क्लिक करने के बाद आप उससे जुड़े अपने सवाल गूगल से पूछ सकते हैं। फीचर को समझाते हुए उदाहरण दिया गया है कि आप एक बुक शेल्फ में रखी कुछ किताबों की फोटो गूगल लेंस में लेते हैं। इसके बाद एआई शेल्फ में रखी सभी किताबों की पहचान करके उनसे जुड़ी जानकारी आपको देगा।