Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 02, 2025, 12:31 PM (IST)
Google Maps
Google Maps लगातार नए अपडेट लाता रहता है, लेकिन इस बार कंपनी ने ऐसा फीचर दिया है जो लंबी ड्राइव पर बैटरी खत्म होने की टेंशन को काफी हद तक कम कर देगा। नवंबर Pixel Feature Drop में ऐलान किया गया नया Power Saving Mode अब Pixel 10 सीरीज के ज्यादा यूजर्स तक पहुंच रहा है। यह फीचर खासतौर पर नेविगेशन के दौरान बैटरी बचाने के लिए बनाया गया है, जैसे ही इसे ऑन किया जाता है, Google Maps का इंटरफेस ब्लैक-एंड-व्हाइट हो जाता है, स्क्रीन ब्राइटनेस कम हो जाती है और केवल जरूरी जानकारी ही दिखती है। इससे फोन की बैटरी काफी लंबे समय तक चल पाती है। और पढें: Google Pixel 10 5G पर 10,000 का तगड़ा डिस्काउंट, न चूकें Flipkart का फाडू डील
कई Pixel 10 यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया है कि उन्हें यह फीचर अब मिल गया है। Google के मुताबिक Power Saving Mode का उद्देश्य लंबी ड्राइव के दौरान फोन की बैटरी को बचाना है, ताकि यूजर्स बिना रुकावट के Maps का इस्तेमाल कर सकें। इस मोड में ना सिर्फ कलर कम दिखते हैं, बल्कि स्क्रीन की रिफ्रेश रेट भी घट जाती है। इससे फोन कम पावर लेता है और सिर्फ नेविगेशन से जुड़ी जरूरी अपडेट जैसे आने वाला मोड़, रास्ते की दिशा और दूरी जैसी जानकारी ही दिखाई देती है। यानी कम बैटरी में भी आप अपनी मंजिल तक बिना किसी परेशानी के नेविगेट कर सकते हैं। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
यह फीचर फिलहाल सिर्फ Pixel 10 सीरीज में काम करता है, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। साथ ही यह मोड केवल Driving Mode में ही चलता है, यानी पैदल चलने या बाइकिंग नेविगेशन के लिए फिलहाल सपोर्ट नहीं है। इसे ऑन करने के लिए यूजर्स को Google Maps की Settings में जाकर Navigation सेक्शन में जाना होगा, जहां Driving Options के अंदर Power Saving Mode को टॉगल करके ऑन किया जा सकता है। जैसे ही नेविगेशन शुरू होता है, फोन का Power बटन दबाने पर यह लो-पावर व्यू लॉक स्क्रीन पर दिखने लगता है। स्क्रीन को दोबारा टैप करने या Power बटन दबाने पर आप सामान्य मोड में लौट आते हैं।
Power Saving Mode खासतौर पर लंबी दूरी की ड्राइव के लिए काफी मददगार है। Google का दावा है कि यह मोड बैटरी लाइफ को सामान्य नेविगेशन की तुलना में कहीं अधिक बढ़ा देता है। यह सिर्फ वर्टिकल ओरिएंटेशन में ही चलता है और जैसे ही आप अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचते हैं, यह फीचर अपने आप बंद होकर Google Maps को उसकी सामान्य मोड में वापस ले आता है। ऐसे में Pixel 10 यूजर्स के लिए यह एक बेहद यूजफुल फीचर साबित होने वाला है, खासकर उन लोगों के लिए जो नेविगेशन का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं या ट्रैवल करते समय बैटरी के लो होने की चिंता से परेशान रहते हैं।