Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 19, 2026, 11:21 PM (IST)
Google I/O 2026: टेक जाइंट गूगल ने अपने सबसे बड़े इवेंट गूगल आईओ में Docs Live को पेश किया है। इसकी खासियत है कि इसके जरिए बोलकर डॉक्स फाइल क्रिएट और एडिट की जा सकती हैं। इसके साथ Ask YouTube फीचर को भी रिलीज किया गया है। इवेंट में यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर Gemini 3.5 Flash, Gemini Omni के तहत Gemini Omni Flash को भी रिलीज किया है। इतना ही नहीं अल्ट्रा प्लान से भी पर्दा उठाया गया है। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट
Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई ने इवेंट के दौरान बताया कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube में जेमिनी से लैसे फीचर आने वाला है। यह Ask YouTube है। इसके जरिए बोलकर वीडियो सर्च की जा सकेगी। इसे जल्द सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। और पढें: फोटो असली है या AI? अब ऐसे चलेगा पता, ChatGPT और Gemini बताएगा तस्वीर का सच
गूगल ने आईओ इवेंट में जेमिनी ओमनी एआई मॉडल को पेश किया है, जिसकी मदद से टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और ऑडियो से हाई-क्वालिटी की वीडियो बनाई जा सकती है। इन एआई वीडियो को कमांड देकर एडिट भी किया जा सकता है। इसमें सीन, किरदार, स्टाइल व इफेक्ट्स भी जोड़े जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे बेहतर क्वालिटी और स्मार्ट स्टोरीटेलिंग के साथ वीडियो तैयार की जा सकती हैं। और पढें: Google I/O 2026: पूरी तरह से बदल गया Google Search, अब AI की तरह करेगा काम
जेमिनी 3.5 फ्लैश से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाया गया है। यह AI मॉडल जेमिनी 3.5 सीरीज का हिस्सा है। इस मॉडल को स्पेशली कोडिंग, लंबे और मुश्किल टास्क को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पुराने मॉडल से कही गुना बेहतर है।
कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई का कहना है कि इस मॉडल की खूबी है कि यह मौजूदा मॉडल्स से कई गुना फास्ट है। यह सभी टास्क को कम समय में पूरा कर सकता है। इसके आने से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े काम तेजी से किए जा सकेंगे।
इस मॉडल का इस्तेमाल जेमिनी ऐप (Gemini App) और गूगल सर्च (Google Search) के एआई मोड में जाकर किया जा सकता है।
गूगल के इवेंट में अल्ट्रा प्लान को भी लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 100 डॉलर यानी करीब 8,300 रुपये है। इसे प्रति माह के चार्ज पर खरीदा जा सकता है। यह कंपनी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसे पेश करने का मुख्य उद्देश्य हाल ही में लॉन्च हुए जेमिनी स्पार्क को सभी यूजर्स को पहुंचाना है।
जेमिनी ऐप को अपडेट किया गया है। इसमें हैप्टिक फीडबैक से लेकर नए फॉन्ट तक जोड़े गए हैं। इसमें रियल-टाइम में बात करके सवाल पूछे जा सकते हैं। इसका सपोर्ट आईफोन यूजर्स को मिल चुका है। इसमें जल्द ही स्थानीय भाषा में बोलकर जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।