comscore

Google I/O 2026: गूगल ने दिखाई Android XR की पहली झलक, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल

Google I/O 2026 में Android XR की पहली झलक दिखाई गई है। साथ ही, इसमें मिलने वाले फीचर्स और लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है, लेकिन लॉन्च डेट या फिर कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Edited by Ajay Verma |Published: May 20, 2026, 01:03 AM (IST)

Google I/O 2026 में AI मॉडल और अल्ट्रा प्लान के अलावा Android XR की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। AI तकनीक से लैस स्मार्ट ग्लासेस को इस साल के अंत तक ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें जेमिनी (Gemini) का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर बोलकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ स्मार्ट चश्मे में नोटिफिकिशन देखने के लिए छोटी स्क्रीन भी मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि इन स्मार्ट ग्लास के खासतौर पर यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इनके इस्तेमाल से यूजर्स बिना फोन निकाले कॉल, मैसेज देखने से लेकर जेमिनी तक का उपयोग कर सकेंगे। इस समय ऑडियो व डिस्प्ले स्मार्ट ग्लासेस पर काम चल रहा है। सबसे पहले ऑडियो वाले ग्लासेस को बाजार में उतारा जाएगा।

ऑडियो ग्लासेस

कंपनी ने इवेंट में बताया कि इस साल गूगल अपने ऑडियो स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की योजना बना रहा है। शुरुआती वर्जन में कंपनी का मुख्य फोकस वॉइस फीचर पर होगा, जिससे यूजर्स बिना फोन निकाले आसानी से काम कर पाएंगे।

इस स्मार्ट ग्लासेस पर “Hey Google” बोलकर या ग्लास के फ्रेम पर टैप करके Gemini को एक्टिव किया जा सकेगा। इससे ग्लासेस पर सवालों के जवाब मिलने के साथ-साथ रास्ता देखने, कॉल और मैसेज मैनेज करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, ऐप्स का भी उपयोग किया जा सकेगा।

इन ग्लासेस का अनुभव पूरी तरह हैंड्स-फ्री होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स चलते-फिरते या दूसरे काम करते हुए भी बिना फोन निकाले इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

लाइव ट्रांसलेशन

अपकमिंग स्मार्ट ग्लासेस में लाइव ट्रांसलेशन फीचर का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके जरिए यूजर्स किसी साइनबोर्ड, मेन्यू या दूसरे टेक्स्ट को देखकर उसका अनुवाद सीधा ग्लासेस के माध्यम से सुन सकेंगे। इसकी खासियत है कि यह बातचीत को साधारण बनाए रखने के लिए सामने वाले व्यक्ति की आवाज की टोन और पिच को सामान बनाए रखेगा।

कैमरा

इस स्मार्ट ग्लासेस में कैमरा भी दिया जाएगा, जिससे वीडियो शूट करने के साथ फोटो क्लिक की जा सकेगी। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ बोलकर कमांड देना होगा। इसके साथ उन फोटो व वीडियो को एडिट करने की सुविधा भी मिलेगी।

इन कंपनियों से मिलाया हाथ

गूगल ने अपने स्मार्ट ग्लासेस के लिए Gentle Monster और Warby Parker के साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही स्मार्ट ग्लासेस के प्लेटफॉर्म के लिए कोरियन टेक जाइंट सैमसंग के साथ पार्टनरशिप की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

नहीं किया लॉन्च डेट का ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने अभी तक अपने ऑडियो स्मार्ट ग्लासेस की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। न ही इस चश्में की कीमत को लेकर कोई अपडेट साझा किया है।