comscore

Google Flights लाया कमाल का फीचर, बताएगा कब मिलेगी सस्ती फ्लाइट टिकट

Google ने Google Flights के लिए काम का फीचर रोलआउट किया है। यह सुविधा यूजर्स को फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय बताएगा। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 29, 2023, 03:45 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google ने गूगल फ्लाइट्स में नया फीचर ऐड किया है।
  • यह सुविधा यूजर्स को फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय बताएगी।
  • इससे पहले गूगल ने प्लेटफॉर्म में प्राइस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स को ऐड किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म Google Flights में नया फीचर ऐड किया है, जिसका नाम Insights है। इस फीचर की खूबी है कि यह यूजर को सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय बताएगा। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से यूजर किफायती फ्लाइट टिकट बुक कर सकेंगे और उन्हें बार-बार टिकट चेक करने के लिए गूगल प्लाइट्स में नहीं आना पड़ेगा। इससे पहले कंपनी ने प्लेटफॉर्म में फ्लाइट ऑप्शन और प्राइस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स को जोड़ा था, जो इस समय यूजर्स के बहुत काम आ रहे हैं। news और पढें: Google ने पेश किया नया AI Home Speaker, Gemini के साथ मिलेंगे ये सब फीचर्स, कीमत बस इतनी

क्या है Insights फीचर ?

गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, Google Flight में नया Insights फीचर आया है, जो यूजर्स को फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय बताएगा, जब टिकट की कीमत कम होगी। इससे यूजर्स को सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने में काफी आसानी होगी। news और पढें: शानदार फीचर्स के साथ Android 17 हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले Update

कब रोलआउट होगी नई सुविधा ?

गूगल फ्लाइट्स के इनसाइट्स की अभी सिर्फ घोषणा की गई है। इस हफ्ते के अंत में नए फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। ऐसे माना जा सकता है कि इनसाइट्स फीचर का सपोर्ट भारतीय यूजर्स को भी मिलेगा। news और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान

आने वाला है प्राइस टैग

गूगल इस समय insights फीचर के अलावा फ्लाइट्स के लिए प्राइस गारंटी टैग लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस सुविधा के आने से उन फ्लाइट टिकट पर टैग लग जाएगा, जिनकी कीमत कम नहीं होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक प्राइस टैग फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

Gmail में आया नया फीचर

आपको बता दें कि Google ने इस महीने की शुरुआत में Gmail के लिए नया फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर का नाम नेटिव ट्रांसलेशन इंटीग्रेशन है। इस फीचर के माध्यम से Android और iPhone यूजर्स ईमेल को आसानी से अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके लिए यूजर्स को ईमेल में दिख रहे ट्रांसलेट ऑप्शन को चुनना होगा और इसके बाद उस भाषा का चुनाव करना होगा, जिसमें वह ईमेल का अनुवाद चाहते हैं। इतना करने के बाद ईमेल यूजर द्वारा चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा।