Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 26, 2023, 11:14 AM (IST)
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। टेक जाइंट Google ने एंड्रॉइड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) वर्जन के लिए सपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया है। साधारण शब्दों में कहें तो इस वर्जन पर काम करने वाले स्मार्टफोन को गूगल की सेवाएं और अपडेट नहीं मिलेगा। यूजर्स इन डिवाइस पर किसी भी ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। बता दें कि गूगल समय-समय पर नए एंड्रॉइड वर्जन लाता रहता है और उन वर्जन को बंद कर देता है, जो काफी पुराने हो चुके हैं। और पढें: Google सर्च से अब अश्लील कॉन्टेंट हटाना हुआ आसान, आ गया नया टूल, ऐसे करें इस्तेमाल
जीएसएम एरिना ने अपनी रिपोर्ट में गूगल के डेवलपर ब्लॉगपोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि अगस्त की शुरुआत में एंड्रॉइड 4.4 किकैट को सपोर्ट मिलना बंद हो जाएगा। अगर आपका स्मार्टफोन किटकैट या उससे पहले के एंड्रॉइड वर्जन पर काम करता है, तो उसे गूगल का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि डिवाइस 1 अगस्त से बेकार हो जाएंगे। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया कि 1 प्रतिशत एंड्रॉइड स्मार्टफोन और टैबलेट किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। अगले महीने से इन गैजेट्स को गूगल का सपोर्ट नहीं मिलेगा। और पढें: Google Pixel 10a की प्री-बुकिंग इस दिन होगी शुरू, Flipkart लिस्टिंग हुई Live
गूगल सपोर्ट बंद होने से एंड्रॉइड 4.4 किटकैट ओएस बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं रहेगा। ऐसे में डिवाइस हैक होने और पर्सनल डिटेल चोरी होने की संभावना बढ़ जाएगी।
टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने साल 2013 में एंड्रॉइड किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया था। इस ओएस में वायरलेस प्रिंटिंग, फास्टर मल्टी-टास्किंग, एन्हांस्ड NFC और बेहतर कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया था। इससे पहले कंपनी ने Android 4.1, 4.2 और 4.3 Jelly Bean ऑपरेटिंग सिस्टम को बंद किया था।
याद दिला दें कि गूगल ने इस साल अप्रैल में अपने लेटेस्ट Android 14 का बीटा वर्जन रिलीज किया था। इस अपडेट में बेहतर प्राइवेसी और स्मूथ सिस्टम नेविगेशन का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स अपनी उंगली को स्क्रीन के किनारे से स्लाइड करके पिछले ऐप पर वापस आ सकते हैं। इसके अलावा, ओएस में कस्टम एक्शन जोड़ने के साथ शेयरशीट को सुधारा गया है।
इस बीटा अपडेट में एडवांस्ड लैंग्वेज सेटिंग मिलती है। यूजर अपनी पसंद के हिसाब से भाषा को सेट कर सकते हैं। इसके साथ ही प्राइवेसी को भी अपग्रेड किया गया है। उम्मीद है कि एंड्रॉइड 14 के स्टेबल वर्जन को आम यूजर्स के लिए अगले महीने रिलीज किया जाएगा।