comscore

Google ने डॉक्स के लिए रोलआउट के नए फीचर, यूजर्स के आएंगे बहुत काम

Google Docs में काम के फीचर को जोड़ा गया है, जिनके जरिए यूजर तेजी से काम निपटा सकते हैं। इसके अलावा वॉइस फीचर को भी अपडेट किया गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 10, 2023, 01:17 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google Docs में अब नॉन-प्रिंट कैरेक्टर को भी देखा जा सकता है।
  • गूगल ने डॉक्स में वॉइस फीचर को भी सुधारा है।
  • इससे पहले ग्रुप मैसेज में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर को जोड़ा गया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक्नोलॉजी कंपनी Google के सबसे काम आने वाले ऐप्स में एक Docs है। कंपनी ने इस ऐप को बेहतर बनाने के लिए कई फीचर जोड़े हैं। इस कड़ी में अब गूगल ने दो और नए फीचर जोड़े हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं डॉक्स के नए फीचर के बारे में विस्तार से। news और पढें: Google ने पेश किया नया AI Home Speaker, Gemini के साथ मिलेंगे ये सब फीचर्स, कीमत बस इतनी

नॉन-प्रिंट कैरेक्टर देखने की मिलेगी सुविधा

गूगल के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि आमतौर पर यूजर गूगल डॉक को एडिट करने के दौरान लाइन ब्रेक, सेक्शन ब्रेक, टैब और स्पेस जैसे नॉन-प्रिंट कैरेक्टर को नहीं देख पाते हैं। मगर अब यूजर इन कैरेक्टर को देख पाएंगे। news और पढें: शानदार फीचर्स के साथ Android 17 हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले Update

इसके लिए यूजर को शो नॉन-प्रिंटिंग कैरेक्टर फीचर को ऑन करना होगा। इसके बाद फाइल में यूजर को कॉलम ब्रेक, टैब, स्पेस और लाइन ब्रेक को देख सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इस फीचर के आने से यूजर्स तेजी से अपना काम कर सकेंगे। news और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान

वॉइस फीचर हुए अपडेट

कंपनी ने गूगल डॉक्स के वॉइस फीचर्स में भी सुधार किया है। कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि वॉइस फीचर्स को अपडेट करने से ट्रांसक्रिप्शन एरर कम होंगे और प्लेटफॉर्म ठीक से कमांड सुनकर काम करेगा। बता दें कि इन फीचर्स का इस्तेमाल गूगल वर्कप्लेस कस्टमर्स के साथ-साथ G Suite और बिजनेस कस्टमर्स भी कर सकेंगे।

कब मिलेंगे यूजर्स को नए फीचर

गूगल ने डॉक्स के लिए नए फीचर रोलआउट कर दिए हैं। हालांकि, सभी यूजर इन फीचर का उपयोग वर्तमान में नहीं कर पाएंगे। अगले 15 दिनों में ये फीचर सभी के लिए अवेलेबल हो जाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ग्रुप मैसेज में जुड़ा सिक्योरिटी फीचर

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में ग्रुप मैसेज में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर को ऐड किया था। इसके आने से अब यूजर के मैसेज पूरी तरह से सिक्योर हो गए हैं। यह फीचर उस तरह काम करता है जैसे यह इंडिविजुअल चैट के लिए करता है। इस फीचर को पिछले साल दिसंबर में निजी चैट के लिए रोलआउट किया गया था।