comscore

Android टैबलेट और फोल्डेबल यूजर्स के लिए Google का सरप्राइज, Chrome में आया धांसू अपडेट

Google Chrome के नए अपडेट ने Android टैबलेट और फोल्डेबल यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव लाया है। अब ब्राउजर में Bookmarks Bar का सपोर्ट मिल रहा है, जिससे पसंदीदा वेबसाइट्स तक पहुंचना आसान हो गया है और यूजर्स को डेस्कटॉप जैसा अनुभव मिलेगा। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 17, 2026, 04:15 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने अपने फेमस ब्राउजर Google Chrome को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के जरिए अब Android टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइस पर Chrome पहले से ज्यादा डेस्कटॉप जैसा अनुभव देगा। कंपनी ने इसमें Bookmarks Bar जोड़ दिया है, जो अब तक सिर्फ डेस्कटॉप वर्जन में मिलता था। इस फीचर से यूजर्स अपने पसंदीदा वेबसाइट्स को जल्दी और आसानी से एक्सेस कर पाएंगे। news और पढें: Google Chrome में आया नया Skills फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Bookmarks Bar कैसे काम करेगा और इसमें क्या-क्या दिखाई देगा?

इस नए फीचर की खास बात यह है कि Bookmarks Bar अब Omnibox (जहां URL टाइप करते हैं) के ठीक नीचे पूरी चौड़ाई में दिखाई देगा। इसमें वेबसाइट्स के आइकन (Favicons) के साथ उनके नाम भी दिखेंगे, जिससे पहचानना आसान होगा। इसके अलावा अगर आपने अलग-अलग फोल्डर्स में बुकमार्क्स सेव किए हैं, तो वे भी यहीं दिखाई देंगे और एक क्लिक पर खुल जाएंगे। अगर बुकमार्क्स ज्यादा हैं और स्क्रीन पर नहीं समा पाते, तो अंत में दिए गए एक तीर (Chevron) पर क्लिक करके बाकी बुकमार्क्स देखे जा सकते हैं। news और पढें: Google Chrome यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे ये 2 धमाकेदार फीचर्स

यूजर्स को इस नए फीचर से क्या अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी?

Google ने इस फीचर को यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए कुछ और सुविधाएं भी जोड़ी हैं। अब अगर आप किसी बुकमार्क पर लंबे समय तक प्रेस करते हैं, तो उसका पूरा URL दिख जाएगा। साथ ही ‘All bookmarks’ ऑप्शन के जरिए आप फुल-स्क्रीन इंटरफेस में जाकर अपने सभी सेव किए गए बुकमार्क्स देख सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो टैबलेट या फोल्डेबल डिवाइस पर काम करते हैं और एक साथ कई वेबसाइट्स को मैनेज करना चाहते हैं। news और पढें: Google ने Chrome यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा! आया जबरदस्त अपडेट, मिलेगा ये धांसू फीचर

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस फीचर को कैसे ऑन करें?

इस फीचर को चालू करना भी काफी आसान है। यूजर्स को बस Chrome की Settings में जाकर Appearance सेक्शन में ‘Show Bookmarks Bar’ ऑप्शन को ऑन करना होगा। हालांकि यह फीचर अभी सिर्फ बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस जैसे टैबलेट और फोल्डेबल पर ही दिखेगा, जबकि छोटे स्क्रीन यानी फोन पर यह ‘Hidden On Narrow Screens’ रहेगा। यह अपडेट Chrome के वर्जन 146 के साथ रोलआउट हो रहा है। अगर आपके डिवाइस में Appearance मेन्यू नहीं दिख रहा है तो Chrome App को Force Stop करके दोबारा खोलने पर यह फीचर दिखाई दे सकता है।