Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 11, 2026, 10:12 AM (IST)
Google brings Gemini AI to Chrome in India
Google ने पिछले साल सितंबर में Gemini को Chrome में जोड़ा था। उस समय भारतीय यूजर्स को इसका सपोर्ट नहीं मिला था। अब कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए भी Chrome में Gemini को इंटीग्रेट कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स इस ब्राउजर पर Gemini का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे यूजर्स को कुछ ही सेकंड में साधारण भाषा में सटीक जानकारी मिलेगी। और पढें: Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स
गूगल के मुताबिक, भारत, कनाडा और न्यूजीलैंड के यूजर्स अब Google Chrome में Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस इंटीग्रेशन से ब्राउजर अधिक स्मार्ट हो गया है, जिससे यूजर्स के लिए जानकारी खोजना बहुत आसान हो जाएगा। और पढें: OpenAI ने पेश किया अपना पहला AI Chip, जानिए क्या है खास
गूगल क्रोम में जेमिनी लाने के अलावा लैंग्वेज सपोर्ट का भी विस्तार किया गया है। अब यूजर्स को क्रोम पर हिंदी, बंगाली, गुजराती, मराठी, तेलुगु और तमिल सहित 50 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकेंगे। इससे इंटरनेट पर सर्च करना आसान हो जाएगा और लंबी जानकारी को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
गूगल क्रोम में जेमिनी का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको यहां बताए गए चंद स्टेप फॉलो करने हैं :
1. अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल क्रोम ओपन कर लीजिए।
2. ब्राउजर में ऊपर की ओर आपको आस्क जेमिनी बटन दिखाई देगा, उस पर टैप कीजिए।
3. अब एक साइड पैनल ओपन होगा।
4. इसमें आप कुछ भी पूछ सकते हैं।
बता दें कि यह हर सवाल का जवाब देने में सक्षम है। इसके जरिए आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अलग-अलग टैब खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अंत में आपको बताते चलें कि गूगल ने जेमिनी का सपोर्ट केवल क्रोम में नहीं बल्कि जीमेल, मैप्स और कैलेंडर में भी दिया है। इस टूल की मदद से ईमेल लिखने से लेकर मीटिंग तक शेड्यूल की जा सकती हैं। इसमें कई सिक्योर वॉल भी दी गई हैं, जो यूजर के डेटा को सुरक्षित रखती हैं।