Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 14, 2023, 08:50 AM (IST)
Mother’s Day 2023 Google Doodle: आज 14 मई को दुनियाभर में ‘Mother’s Day’ सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर खास मौके को पहले से ज्यादा खास बनाने के लिए सर्च इंजन Google अपना खास Doodle पेश करता है। आज भी गूगल ने मदर्स डे के मौके पर शानदार डूडल पब्लिश कर दिया है। इस खास डूडल में मां के प्यार की झलक देखी जा सकती है। हालांकि, गूगल के इस डूडल की खास बात यह है कि मां का प्यार केवल इंसानों तक सीमित नहीं है बल्कि यह दिन हर उस मां के लिए है जो बच्चे को जन्म देती है और उसका लालन-पालन करती है। और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश
जैसे ही आज आप कुछ सर्च करने के लिए Google ओपन करेंगे, तो आपको सर्च बार के ऊपर गूगल का लेटेस्ट Doodle देखने को मिलेगा। इस डूडल में एक मुर्गी, एक अंडा व कुछ फूल-पत्ते देखे जा सकते हैं। दरअसल, यह एक एनिमेटेड डूडल है, जिस पर क्लिक करके आप इसे प्ले कर सकते हैं। अंडे पर दिए गए प्ले बटन पर क्लिक करके यह डूडल प्ले हो जाएगा। इस वीडियो में आप एक-एक करके कुछ तस्वीरें डिस्प्ले होंगी, जिसमें जीव-जानवरों की ममता को दर्शाया गया है। और पढें: New Year 2026: Google ने नए साल की खुशी में बनाया स्पेशल रंग-बिरंगा डूडल
पहली तस्वीर में एक मुर्गी अंडा देती दिख रही है, वहीं दूसरी तस्वीर में मुर्गी की पूरी फैमली देखने को मिली है जिनके साथ वह बहुत खुश है। अगली तस्वीर में पानी में रहने वाले जीव ऑक्टोपस और उसके बच्चों को दिखा गया है। यह ऑक्टोपस दोनों बच्चों के बीच हो रही लड़ाई रोकते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद की तस्वीर में यह दो छोटे बच्चे बड़े ऑक्टोपस में बदल गए हैं, लेकिन मां अब भी इनके बीच की लड़ाई रोकती दिख रही है। आखिरी तस्वीर में एक शेरनी हाथ में अपना बच्चा लिए दिख रही है। और पढें: Google 27th Birthday: गूगल आज मना रहा 27वां जन्मदिन, खास अवसर पर बनाया Nostalgic डूडल
इस गूगल डूडल में एक मां की ममता और उसके बच्चे के प्रति उसका प्यार दिखाया गया है। हालांकि, मां का प्यार केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि उन जीव-जानवरों में भी बराबर होता है जो बच्चे को जन्म देकर उसे पालते हैं। गूगल का यह डूडल उन सभी जिंदगी देने वाली माताओं को धन्यवाद देता है, जो बच्चों को जन्म देकर उन्हें बड़ा करती हैं। गूगल ने अपने इस एनिमेटेड डूडल में कुल 10 स्लाइड्स दी हैं, जिसमें आप एक-एक करके तस्वीरें देख सकते हैं।