comscore

Google 27th Birthday: गूगल आज मना रहा 27वां जन्मदिन, खास अवसर पर बनाया Nostalgic डूडल

Google 27th Birthday: गूगल ने आज 27 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं, जिसकी खुशी में स्पेशल Nostalgic डूडल बनाया है। इस खास डूडल में टेक जाइंट के सबसे पहले लोगो को देखा जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 27, 2025, 11:36 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google 27th Birthday: आज यानी 27 सितंबर को गूगल 27 साल का हो गया है। इस खास अवसर पर टेक जाइंट ने स्पेशल डूडल बनाया है। इसमें गूगल के सबसे पहले लोगो (Logo) को दर्शाया गया है। इसके जरिए कंपनी ने यूजर्स को उनके साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद कहा है। अपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल की शुरुआत सितंबर 1998 में हुई थी। हालांकि, अब यह सर्च इंजन लोगों की जिन्दगी का हिस्सा बन गया है। आलम यह है कि अब हमें कोई भी जानकारी लेनी होती है, तो हम सीधा गूगल सर्च इंजन का उपयोग करते हैं। news और पढें: Google I/O 2026: Google ने दिखाई Android XR की पहली झलक, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल

Google Doodle

गूगल ने 27 साल पूरे होने की खुशी में स्पेशल डूडल बनाया है। इस डूडल को नॉस्टैल्जिक फील दी गई है, क्योंकि इसमें कंपनी के सबसे पहले लोगो को दिखाया गया है। इससे 90 के दशक की याद ताजा हो गई है। कंपनी का कहना है कि हमने पुराना लोगो दिखाकर लोगों की याद ताजा की है। साथ ही, AI इनोवेशन की झलक भी दिखाई है। आज के समय में कुछ भी सर्च करने के लिए गूगल का उपयोग किया जाता है। यह यूजर्स अहम अंग बन गया है। news और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश

news और पढें: Google I/O 2026: Gemini Omni से लेकर Gemini 3.5 Flash तक से उठा पर्दा, Ultra प्लान भी हुआ लॉन्च

Google का अर्थ

गूगल का विजन इंटरनेट पर मौजूद जानकारी को एक जगह लाना है। इस वजह से गूगल का नाम गूगोल शब्द से लिया गया। इसका मतलब है कि 1 के बाद 100 शून्य। इस नाम को कंपनी के संस्थापक Larry Page और Sergey Brin ने चुना था।

कब हुई शुरुआत ?

गूगल की कहानी बेहद दिलचस्प है। वर्ष 1998 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मेनलो पार्क के एक गैराज गूगल की शुरुआत की थी। उन दोनों का मुख्य लक्ष्य कंपनी को उस शिखर पर ले जाना था, जहां दुनियाभर की जानकारी एक जगह हो और यूजर्स आसानी से आकर जानकारी ग्रहण कर सकेंगे।

इस दिन हुई रजिस्टर

कंपनी को 4 सितंबर 1998 के दिन आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कराया गया। तब से लेकर अब तक सितंबर में हर साल कंपनी का जन्मदिन मनाया जाता है। बता दें कि वर्तमान में गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. है। इन दोनों कंपनियों की कमान सुंदर पिचाई (Sunder Pichai) के हाथ में है। इस कंपनी को साल 2015 में शुरू किया गया था।

किसने डिजाइन किया गूगल का लोगो ?

गूगल के आइकॉनिक लोगो को डिजाइन करने वाली रूथ केदार हैं, जिनका जन्म सन 1955 में ब्राजील के कैंपिनास शहर में हुआ था। रूथ केदार जब 16 वर्ष की थी, तब वह अपने माता-पिता के साथ इजराइल चली गई। वहां, उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की और आगे की डिग्री के लिए अमेरिका रुख किया।

अमेरिका पहुंचकर केदार ने डिजाइनिंग में मास्टर्स किया और थीसिस के लिए ताश के पत्तों का डिजाइन तैयार किया। यह डिजाइन Adobe कंपनी को बहुत पसंद आया और उन्हें आर्ट डायरेक्टर की पोस्ट ऑफर की गई। इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर बुलाया था।

इस दौरान लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन केदार के पास आएं, तो गूगल के लिए लोगो डिजाइन करने की गुजारिश की। इस निवेदन को ध्यान में रखकर उन्होंने पूरी मेहनत के साथ लोगो तैयार किया, जो अब कंपनी की पहचान बन गया है।

FAQs

1. गूगल का लोगो किसने डिजाइन किया है ?
Ans. रूथ केदार वो शख्स हैं, जिन्होंने गूगल का लोगो डिजाइन किया है। यह लोगो 1998 से लेकर 2015 तक दिखाया गया।

2. कंपनी को कब रजिस्टर किया गया था ?
Ans. गूगल को 4 सितंबर 1998 के दिन आधिकारिक तौर रजिस्टर किया गया था।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

3. गूगल के फाउंडर कौन हैं ?
Ans. गूगल कंपनी के फाउंटर Larry Page और Sergey Brin हैं।