comscore

Google का ऐलान, Gmail से लेकर Drive तक में मिलेगा गूगल बार्ड

Google ने AI चैटबॉट Google Bard का सपोर्ट Gmail से लेकर Youtube तक में दिया है। इससे पहले कंपनी ने टेस्टिंग के लिए बार्ड को चुनिंदा यूजर्स के लिए रिलीज किया था।

Edited by Ajay Verma |Published: Sep 19, 2023, 09:35 PM (IST)

Highlights

  • Google ने इस साल मार्च में Bard को लॉन्च किया था।
  • अब इसका इस्तेमाल Gmail से लेकर Youtube में किया जा सकता है।
  • इससे पहले चैटबॉट को टेस्टिंग के लिए चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था।

Google ने इस साल मार्च में AI तकनीक पर काम करने वाले गूगल बार्ड (Google Bard) को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के कुछ समय बाद बार्ड में एडवांस फीचर को ऐड किया गया। अब इस एआई चैटबॉट को जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मैप्स, यूट्यूब और फ्लाइट्स जैसी सेवाओं में जोड़ा गया है। कंपनी का मानना है कि इस इंटीग्रेशन से यूजर्स को बहुत फायदा होगा और यह टूल उनके बहुत काम आएगा। इससे पहले गूगल ने बार्ड चैटबॉट को टेस्टिंग के लिए चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया था। news और पढें: European Union ने लगाया Google पर 1 अरब डॉलर का मोटा जुर्माना, जानें वजह

गूगल के मुताबिक, गूगल बार्ड एक्स्टेंशन को रिलीज किया गया है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स जीमेल, मैप्स और डॉक्स जैसी सेवाओं में कर पाएंगे। यह टूल फिलहाल अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फीचर में अन्य भाषाओं का सपोर्ट दिया जाएगा। news और पढें: Google Meet हुआ अपग्रेड, एक फोल्डर में मिलेंगे जरूरी नोट और रिकॉर्डिंग

सिक्योर रहेगा यूजर्स का डेटा

कंपनी का कहना है कि यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहेगा और कोई भी डेटा को एक्सेस नहीं कर पाएगा और न ही डेटा का इस्तेमाल बार्ड को ट्रेन करने के लिए किया जाएगा। यूजर्स अपने हिसाब से एक्सटेंशन का उपयोग कर सकेंगे। उन्हें इस टूल को बंद करने का विकल्प भी मिलेगा। news और पढें: Google Wallet को मिला Gmail का सपोर्ट, एक जगह मिलेगी ऑर्डर से जुड़ी पूरी जानकारी

‘Google it’ बटन हुआ अपडेट

बता दें कि गूगल ने बार्ड की ओर से दिए गए जवाब को चेक करने के लिए गूगल इट को पेश किया था। अब इस बटन को भी अपडेट किया गया है। यूजर्स इस फीचर की मदद से बार्ड से मिलने वाले जवाब की जांच कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को ‘G’ आइकन पर क्लिक करना होगा।

कब तक मिलेगा यह फीचर

गूगल ने बार्ड एक्सटेंशन को लॉन्च कर दिया है, लेकिन इसके रोलआउट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में गूगल यूजर्स को बार्ड एक्सटेंशन मिलने लगेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हाल ही में इमोजी किचन किया लॉन्च

गूगल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए इमोजी किचन को लॉन्च किया था। इसकी मदद से यूजर्स दो इमोजी को आपस में जोड़कर अपनी पसंद की इमोजी बना सकते हैं। इस सुविधा को सबसे पहले साल 2020 में रोलआउट किया गया था।