Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 20, 2024, 06:19 PM (IST)
Google ने भारत में Air View+ सिस्टम लॉन्च कर दिया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस एयर मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो कि यूजर्स को रियल टाइम एयर क्वालिटी की जानकारी प्रोवाइड करेगा। इस सिस्टम को आप Google Maps के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Google सर्च से अब अश्लील कॉन्टेंट हटाना हुआ आसान, आ गया नया टूल, ऐसे करें इस्तेमाल
भारत में पिछले कुछ समय से तेजी से एयर पॉल्यूशन की समस्या को देखा जा रहा है। यह सिर्फ शहर के वातावरण को ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचा रहा है। इसी चिंता को दूर करते हुए अब Google ने Air View+ एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लॉन्च किया है। यह सिस्टम Google Maps पर आपको रियल टाइम एयर पॉल्यूशन डेटा प्रोवाइड करेगा। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
इसके लिए कंपनी ने भारत के 150 से ज्यादा शहरों में एयर क्वालिटी सेंसर इंस्टॉल किए हैं। ये सेंसर्स एयर क्वालिटी के अहम पहलुओं मापकर परिणाम देता है, जिसमें PM2.5, PM10, CO2, NO2, Ozone, और VOCs आदि शामिल है। और पढें: Google Pixel 10a की प्री-बुकिंग इस दिन होगी शुरू, Flipkart लिस्टिंग हुई Live
इन सेंसर्स को बिल्डिंग्स व कमर्शियल स्पेस जैसी जगहों पर लगाए गए हैं। ये सेंसर्स हर मिनट के डेटा को कलेक्ट करता है, जिसे लोकल रिसर्च टीम जैसे IIT Delhi, IIT Hyderabad और स्टेट पॉल्यूशन बोर्ड द्वारा वैलिडेट किया जाएगा। इसके अलावा, इस डेटा को Google AI द्वारा एनालाइज किया जाता है, जिसके बाद यूजर्स को रियल टाइम इनसाइट्स दी जाती है।
1. इस फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन Google Maps ओपन करना होगा।
2. इसके बाद गूगल सर्च में जाकर उस जगह का नाम सर्च करें, जहां की एयर क्वालिटी डेटा आप जानना चाहते हैं।
3. इसके बाद नीचे आपको Layer बटन पर क्लिक है।
4. अब आपके सामने रियल टाइम AQI डेटा ओपन हो जाएगा।
भारत के विभिन्न शहरों में इस वक्त एयर पॉल्यूशन का लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में यदि आप दिल्ली-NCR से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इस नए टूल के जरिए उस जगह को ढूंढ सकते हैं जहां का एयर क्वालिटी लेवल अच्छा हो।