Written By Swati Jha
Published By: Swati Jha | Published: Feb 23, 2023, 04:27 PM (IST)
ChatGPT धीरे-धीरे यूजर्स के बीच अपनी पहचान बना रहा है। इस वायरल चैटबॉट को बनाने वाली कंपनी OpenAI की स्थापना 2015 में हुई थी। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक OpenAI ने Google और Facebook के दर्जनों पुराने एम्पलॉयी को नौकरी पर रखा है। इतना ही नहीं, जो एम्पलॉयी पहले Amazon और Apple के साथ काम कर चुके हैं, वो भी OpenAI टीम का हिस्सा हैं। और पढें: India AI Impact Summit 2026: JioHotstar ने OpenAI के साथ की पार्टनशिप, जल्द मिलेंगे ChatGPT के ये खास फीचर्स
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में जारी किए गए डेटा से पता चलता है कि OpenAI में फिलहाल लगभग 59 Ex-Google एम्पलॉयी और 34 Ex-Meta एम्पलॉयी हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनी में Ex-Amazon और Ex-Apple एम्पलॉयी भी शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि OpenAI की लीडरशिप टीम में खास तौर से टॉप टेक वर्कर शामिल हैं जो पहले Meta, Google और Apple के साथ काम कर चुके हैं। और पढें: हर हफ्ते 10 करोड़ भारतीय चला रहे हैं ChatGPT, Sam Altman का बड़ा खुलासा
रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI की स्थापना 2015 में AI के संभावित खतरे से मानवता को बचाने के इरादे से की गई थी। सैम ऑल्टमैन और Elon Musk कंपनी के फाउंडर में से थे। मस्क ने 2018 में OpenAI से इस्तीफा दे दिया। 2019 में, OpenAI ने Microsoft के साथ पार्टनरशिप की। और पढें: OpenAI ने रियल-टाइम कोडिंग वाला मॉडल किया पेश, भर-भर के मिलेगा फायदा
OpenAI ने अपनी स्थापना के बाद से कई AI टूल डेवलप किए हैं, जैसे कि ChatGPT और DALL.E। ये दोनों आज काफी पॉपुलर हैं और दुनिया भर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
हाल में Bain & Company ने OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप की अनाउंसमेंट की है। मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म ने कहा कि वो AI को अपने रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल करने के लिए रखेंगे। कंपनी ने कहा है कि Bain AI को अपने क्लाइंट ऑपरेशंस में एम्बेड करेगा और दूसरे कामों के लिए भी AI का इस्तेमाल करेगा।