Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 08, 2023, 08:44 PM (IST)
स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने कुछ दिन पहले अपने सब-ब्रांड CMF by Nothing को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के सीईओ कर्ल पाई ने नए ब्रांड के तहत किफायती स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को पेश करने की घोषणा की। अब खबर है कि कंपनी इन दोनों प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। दोनों अपकमिंग प्रोडक्ट्स को हाल ही में BIS (Bureau of Indian Standards) पर देखा गया है। और पढें: यूनीक डिजाइन वाले Nothing फोन पर 6100 रुपये का Discount, Flipkart दे रहा फाडू Offer
गैजेट 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर सुधांशु अंभोर अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर इमेज शेयर की है, जिससे पता चला है कि CMF by Nothing के तहत लॉन्च होने वाली स्मार्टवॉच और ईयरफोन BIS पर लिस्ट हैं और इनको अप्रूवल मिल चुका है। और पढें: Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro की पहली सेल आज, मिलेगी 4000 तक की बंपर छूट
लिस्टिंग से केवल इनके मॉडल नंबर की जानकारी मिली है, लेकिन इनके फीचर्स का पता नहीं चला है। वहीं, कंपनी की ओर से भी अभी तक स्मार्टवॉच व ईयरफोन की इंडिया लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सुधांशु अंभोर से पहले टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने CMF by Nothing ब्रांडिंग वाले पावर एडाप्टर को BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया था। इन सभी लिस्टिंग से संकेत मिल रहा है कि नथिंग नए ब्रांड के तहत भारत में एक साथ कई सस्ते प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल, प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
आपको याद दिला दें कि टेक ब्रांड नथिंग ने जुलाई के मध्य में Nothing Phone 2 स्मार्टफोन को भारत में उतारा था, जो अब 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। फीचर की बात करें, तो 5G स्मार्टफोन में LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसका साइज 6.7 इंच है और इसको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिला है। इसका रेजलूशन 1080 x 2412 पिक्सल है।
पावर और स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही, फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
नथिंग फोन 2 एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें पहला और दूसरा 50MP का लेंस है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
यह 5G मोबाइल फोन 4,700mAh की तगड़ी बैटरी से लैस है, जिसे 15W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 5G, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।