comscore

ASUS लेकर आया दमदार फीचर्स वाला धांसू AI PC, जानें कीमत

ASUS VM670KA AiO से पर्दा उठा दिया गया है। इस डेस्कटॉप में AI टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 27 इंच का डिस्प्ले और 1 टीबी स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 23, 2025, 03:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू

ASUS ने अपने PC लाइनअप को एक्सपेंड कर VM670KA AiO डेस्कटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पहला डेस्कटॉप है, जो AI टेक्नोलॉजी से लैस है। इसका डिजाइन बहुत कॉम्पेक्ट है। इसका इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल के तौर पर किया जा सकता है। फीचर्स पर नजर डालें, तो डेस्कटॉप में Copilot+ के साथ विंडोज 11 दिया गया है। इसका डिस्प्ले 178 डिग्री व्यू प्रदान करता है। इसके अलावा, डेस्कटॉप में Dolby Atmos वाले स्पीकर AMD Ryzen सीपीयू मिलता है। news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट

ASUS VM670KA AiO PC

टेक कंपनी आसुस ने ASUS VM670KA AiO PC में 27 इंच का FHD डिस्प्ले दिया है। इसका व्यू एंगल 178 डिग्री है। इसकी ब्राइटनेस 300 निट्स है। स्मूथ वर्किंग के लिए 2.0 GHz वाला AMD Ryzen AI 7 350 सीपीयू, AMD Ryzen AI NPU और 16GB DDR5 रैम दी गई है। इसके साथ 1 टीबी तक स्टोरेज मिलती है। इसे 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: लैपटॉप्स मिल रहे सस्ते, Apple का MacBook भी शामिल

इस डेस्कटॉप के रियर में RJ45 Gigabit Ethernet, एचडीएमआई 1.4, एचडीएमआई 2.1बी, यूएसबी 3.2 जेन 1 टाईप-सी और यूएसबी 3.2 जेन 1 टाईप-ए पोर्ट दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.4 मिलता है।

अन्य डिटेल

आसुस के डेस्कटॉप में माइक्रोफोन के साथ इन-बिल्ट स्पीकर मिलते हैं, जो डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) के साथ आते हैं। इसमें विंडोज 11 का सपोर्ट मिलता है। इसकी डायमेंशन 61.3 x 44.7 x 1.7 ~ 21.0 cm और वजन 9 किलोग्राम है। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। यह केवल व्हाइट कलर में अवेलेबल है।

कितनी है कीमत ?

ASUS VM670KA AiO की कीमत 1,09,990 रुपये है। यह डेस्कटॉप कंपनी के आधिकारिक स्टोर, हाइब्रिड स्टोर, रॉग स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध है। इस डेस्कटॉप को 24 महीने की किफायती EMI पर खरीदा जा सकता है।

ASUS Zenbook 14 की डिटेल

टेक जाइंट आसुस ने जुलाई में ASUS Zenbook 14 लैपटॉप को लॉन्च किया था। इस लैपटॉप की कीमत 89,990 रुपये से शुरू होती है। इस लैपटॉप में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 87 प्रतिशत है। इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है।

इस लैपटॉप में AMD Ryzen AI 5 340 प्रोसेसर, AMD XDNA NPU और विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 100GB क्लाड स्टोरेज और प्राइवेसी शटर के साथ वेबकैम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में यूएसबी 4.0 जेन 3 टाईप-सी, ऑडियो जैक और वाई-फाई फीचर्स दिए गए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource