comscore

Asus ने Samsung पर किया केस, पेटेंट नियम के उल्लंघन का आरोप

ASUS ने Samsung पर Samsung Galaxy Z Flip 5G जैसे स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले टेक्नोलॉजी के पेटेंट नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने कोरियन ब्रांड पर केस भी किया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 19, 2023, 06:17 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • ASUS ने Samsung पर किया केस।
  • कोरियन ब्रांड पर लगा पेटेंट नियम उल्लंघन करने का आरोप।
  • आसुस ने इस साल लॉन्च किया रॉग फोन 7।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

ASUS ने Samsung के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने कोरियन टेक जाइंट पर 4G और 5G नेटवर्क पर काम करने वाली कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पेटेंट नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। यह मामला पेटेंट के लाइसेंस फीस से संबंधित है, जो इस समय सैमसंग के पास है। फिलहाल, दोनों स्मार्टफोन कंपनियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यह जानकारी DigiTimes की एक रिपोर्ट से मिली है। news और पढें: Samsung One UI 8.5 Beta अपडेट में यूजर्स को मिला बड़ा सरप्राइज, Bixby हुआ सुपर स्मार्ट

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ASUS ने जिस पेटेंट की वजह से सैमसंग पर केस किया है, उसका इस्तेमाल Samsung Galaxy Z Flip 5G जैसे स्मार्टफोन में किया जा रहा है। यह मुकदमा टेक्सास के पूर्वी जिले (US पेटेंट संख्या 10,187,878) में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के खिलाफ दायर किया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आसुस और सैमसंग के बीच पेटेंट को लेकर अग्रीमेंट हुआ था। news और पढें: Samsung लेकर आ रहा दो धाकड़ स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले यहां हुए लिस्ट

Asus ने लॉन्च किया यह गेमिंग स्मार्टफोन

स्मार्टफोन ब्रांड आसुस ने इस साल अप्रैल में ROG Phone 7 गेमिंग फोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस डिवाइस की भारत में कीमत 74,999 रुपये है। फीचर पर नजर डालें, तो हैंडसेट में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2448×1080 पिक्सल है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800nits और टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। इसकी स्क्रीन को HDR10+ का सपोर्ट मिला है। news और पढें: Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले ही Samsung ने दिया ये बड़ा ऑफर, प्री-रिजर्वेशन करने पर मिलेगा फायदा

स्मूथ वर्किंग के लिए गेमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल Android 13 पर काम करता है।

कैमरा डिटेल

रॉग फोन 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी और कनेक्टिविटी

आसुस रॉग 7 गेमिंग स्मार्टफोन की बैटरी 6000mAh की है। इसको फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।