comscore

ASUS Chromebook CX14 लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत 18,990 रुपये से शुरू

ASUS Chromebook CX14 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह लैपटॉप 14 इंच स्क्रीन के साथ आया है। इसमें आपको Intel Celeron Processor N4500 प्रोसेसर जैसे खास फीचर्स मिलते हैं।

Published By: Manisha | Published: Jun 26, 2025, 03:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

ASUS Chromebook CX14 किफायती लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। इस लैपटॉप को खासतौर पर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इस कॉम्पेक्ट लैपटॉप में 14 इंच का FHD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह Intel Celeron Processor N4500 प्रोसेसर से लैस है। इसमें कंपनी ने 8GB RAM व 128GB स्टोरेज दी है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए इसमें FHD कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 42Wh की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू

ASUS Chromebook CX14: Price and availability

कीमत की बात करें, तो ASUS Chromebook CX14 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत सिर्फ 18,990 रुपये है। वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,990 रुपये है। इन दोनों ही मॉडल्स को आप कंपनी की साइट और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। वहीं, जल्द ही इन्हें Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट

ASUS Chromebook CX14: Specifications

फीचर्स की बात करें, तो ASUS Chromebook CX14 में 14 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। वहीं, डिस्प्ले में 300 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Celeron Processor N4500 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel UHD कार्ड दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप में Google Workspace ऐप्स और 100GB गूगल क्लाउड स्टोरेज मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कंपनी ने इस लैपटॉप में FHD कैमरा दिया है। ऑडियो के लिए इसमें 2W के दो स्पीकर्स मिलते हैं। इनके साथ लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन मौजूद है। इसके अलावा, लैपटॉप में 42Wh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, USB 3.2 Gen 1 Type-C port, USB 3.2 Gen 1 Type-A port, 3.5mm ऑडियो जैक आदि मिलता है।