comscore

ASUS AiO A5 Series डेस्कटॉप 23.8 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ASUS AiO A5 (A5402) डेस्कटॉप में 13th Generation Intel Core i5-1340P प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज मिलती है। इस डेस्कटॉप के साथ सिल्वर-ग्रे रंग का वायरलेस कीबोर्ड और वायरलेस ऑप्टिकल माउस दिया गया है।

Published By: Manisha | Published: Jun 20, 2023, 02:58 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • ASUS AiO A5 (A5402) भारत में हुआ लॉन्च
  • डेस्कटॉप की सेल आज से शुरू
  • इस डेस्कटॉप में 720p HD वेबकैम दिया गया है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

ASUS ने भारत में आज प्रीमियम All-in-One A5 सीरीज डेस्कटॉप लॉन्च कर दिया है। इसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ASUS AiO A5 (A5402) फीचर्स की बात करें, तो इस डेस्कटॉप में 13th Generation Intel Core i5-1340P प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज मिलती है। इस डेस्कटॉप के साथ सिल्वर-ग्रे रंग का वायरलेस कीबोर्ड और वायरलेस ऑप्टिकल माउस दिया गया है। आइए जानते हैं इस डेस्कटॉप की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी। news और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू

ASUS AiO A5 (A5402) Price in India, Availability

कंपनी ने ASUS AiO A5 (A5402) डेस्कटॉप की शुरुआती कीमत 94,900 रुपये तय की है। यह डेस्कटॉप ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। उपलब्धता की बात करें, तो डेस्कटॉप की सेल आज 20 जून से ASUS e-shop, ASUS Stores, Flipkart और Amazon के माध्यम से शुरू हो गई है। news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट

  news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: लैपटॉप्स मिल रहे सस्ते, Apple का MacBook भी शामिल

ASUS AiO A5 (A5402) Specifications

डेस्कटॉप में 23.8 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 250 nits की है। इसके अलावा, यह डेस्कटॉप 13th Generation Intel Core i5-1340P प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB DDR4 और 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज मिलती है। यह डेस्कटॉप लेटेस्ट Windows 11 पर काम करता है। इस एडिशन के साथ यूजर्स नए Bing AI फीचर्स का भी मजा ले सकते हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इस डेस्कटॉप में 720p HD वेबकैम दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी मिलेगा। इसमें माइक्रोफोन भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Infrared sensor और Windows Hello का सपोर्ट मिलेगा। डेस्कटॉप में शानदार ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स के साथ वूफर मिलते हैं। साथ ही इसमें 120W अडैप्टर दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कनेक्टिविटी के लिए इस डेस्कटॉप में चार Thunderbolt, USB 3.2 Gen 2 (Type-C), USB 3.2 Gen 1, SD card reader और ऑडियो जैक दिया गया है। वहीं, डेस्कटॉप के पीछे दो USB 3.2 Gen 1, दो USB 2.0, HDMI in 1.4, HDMI out 2.1b और RJ45 ethernet पोर्ट्स दिए गए हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें लाई-फाई 6ई और ब्लूटूथ 5.3 आदि का सपोर्ट मिलता है।