comscore

Apple का खास तकनीक वाला सॉफ्टवेयर जल्द होगा लॉन्च, यूजर्स आसानी से बना सकेंगे AR ऐप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Apple एक ऐसा सॉफ्टवेयर बना रहा है, जिसकी मदद से कोई भी AR ऐप तैयार कर सकेगा। इसके बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 28, 2023, 08:46 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Apple खास तकनीक वाले सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है।
  • इस सॉफ्टवेयर टूल की मदद से कोई भी AR ऐप तैयार कर सकेगा।
  • इस टूल को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

अमेरिकन आईफोन मेकर कंपनी Apple एक खास तकनीक वाले सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है। इसकी मदद से यूजर्स आसानी से Augmented Reality (AR) टेक्नोलॉजी वाले मोबाइल ऐप बना सकेंगे, जिनका इस्तेमाल कंपनी के अपकमिंग Mixed Reality वाले हैंडसेट्स में किया जा सकेगा। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स को बहुत फायदा होगा और वह तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे यूजर्स का अनुभव भी बेहतर होगा। news और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

कोई भी क्रिएट कर सकेगा ऐप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेक जाइंट एप्पल को उम्मीद है कि सॉफ्टवेयर टूल की मदद से वो लोग भी AR ऐप तैयार कर सकेंगे, जिन्हें कंप्यूटर कोड की जानकारी नहीं है। ये मोबाइल ऐप्लिकेशन ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होंगे। news और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

दिखाई देंगे वर्चुअल ऑब्जेक्ट

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यूजर सॉफ्टवेयर टूल के माध्यम से ऐसा ऐप तैयार कर सकेंगे, जब वह उसका इस्तेमाल AR हैडसेट में करेंगे, तो उन्हें चारों तरफ वर्चुअल एनिमल व एनिमेशन जैसे 3D ऑब्जेक्ट्स दिखाई देंगे। वहीं, एप्पल का कहना है कि सॉफ्टवेयर टूल का इस्तेमाल फाइनल कट प्रो वीडियो एडिटिंग टूल की तरह भी किया जा सकेगा। news और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि सॉफ्टवेयर टूल को कब तक पेश लॉन्च किया जाएगा। मगर कयास लगाएं जा रहे हैं कि सॉफ्टवेयर को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

नए साल में लॉन्च हुआ MacBook Pro 2023

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक कंपनी एप्पल ने हाल ही में M2 Pro और M2 Max चिप के साथ MacBook Pro लैपटॉप को लॉन्च किया था। कंपनी ने कहा कि M2 Pro और M2 Max प्रोसेसर एम 1 प्रो व एम 1 मैक्स की तुलना में 20 प्रतिशत तेजी से काम करते हैं। अब लैपटॉप की बात करें, तो यह ग्राहकों के लिए दो स्क्रीन साइज 14 और 16 इंच में अवेलेबल है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस लैपटॉप का डिस्प्ले 8K रेजलूशन सपोर्ट करता है। लैपटॉप के फ्रंट में HD कैमरा दिया गया है। दमदार साउंड के लिए नए मैकबुक प्रो लैपटॉप में 6 स्पीकर मिलते हैं। नए मैकबुक प्रो की भारतीय बाजार में 1,99,900 रुपये शुरुआती कीमत रखी गई है।